आज का राशिफल 04 दिसंबर 2022: आज इन 4 राशिवालों की सफलता की राह होगी आसान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Published: December 4, 2022 06:52 AM2022-12-04T06:52:34+5:302022-12-04T06:52:34+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 04 December 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज आप अपने घर या घर के आसपास कोई बड़ा बदलाव करें। निजी संबंधों में मतभेद के कारण दरार आ सकती है। वैवाहिक समारोह में शिरकत कर सकते हैं।

वृषभ: आज आपकी सेहत में सुधार होगा। छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढने का अवसर मिलेगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। नई नौकरी मिलने की संभावना है।

मिथुन: आज पैसों की समस्या हो सकती है। पैसों की कमी के कारण आज आपका कोई काम अधूरा रह सकता है। हर संभव मित्रों की मदद मिलेगी। 

कर्क: आज आपका बेशुमार प्यार आपके प्रिय के लिए बहुत कीमती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में निर्देशित करें।

सिंह: आज आपका दिन व्यस्त रहेगा। आज किसी के साथ पैसों का लेन-देन करने से बचें।। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। धन का अपव्यय होगा। 

कन्या: आज आपके माता-पिता आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।। किसी यात्रा पर जाना संभव हो सकता है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे।

तुला: आज आपके खर्चे बजट बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में ही अटक सकती हैं। गृहणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा।

वृश्चिक: आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आप तरोताजा महसूस करेंगे। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावनाएं हैं। 

धनु: आज अचानक आपको छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। चल अचल संपत्ति में इजाफा हो सकता है। स्वजनों के साथ किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। 

मकर: आज घर में कलह के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में अपेक्षा के अनुसार परिणाम नहीं प्राप्त होंगे।

कुंभ: आज व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। धैर्य से किया गया काम शुभ फलदायी होगा। घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। 

मीन: आज दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। निर्णय लेने में आप पूरी तरह से संतुष्ट नहीं दिखाई देंगे। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।