लाइव न्यूज़ :

सोने से पहले पार्टनर संग इन 5 कामों को करने से बचें, वर्ना आ सकती है दरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2019 07:02 IST

Open in App
1 / 7
अगर हाल फिलहाल में आपकी शादी हुई तो आपको बहुत से लोग सलाह देंगे कि रात सोने से पहले कैसे अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताएं। किन बातों से उसे खुश करें ताकि आप दोनों का रिश्ता मजबूत बन जाए। कौन सी चीजें या परिस्थितियां आप दोनों के बीच प्यार बनाए रखेंगी, इसकी जानकारी देने वाले बहुत मिल जाएंगे।
2 / 7
मगर किन चीजों को करने से खुद को रोकें ताकि रिश्ते में कड़वाहट ना आए, ऐसा कोई नहीं बताता। तो चलिए आपको 4 उन बातों के बारे में बताएं जिन्हें सोने से पहले पार्टनर के साथ बिलकुल ना करें। क्यूंकि ऐसा करना आप दोनों के रिश्ते में खट्टास पैदा कर सकता है और रिश्ते की डोर को कमजोर बनाता है। जानिए यहां:
3 / 7
1) ऑफिस की बातें ना करें: पति-पत्नी अगर दोनों वर्किंग हैहैं तो जाहिर है कि दिन में अंत में एक दूसरे के ऑफिस की बातें शेयर करते होंगे। अगर आप ऐसा करते हैं तो जरूर करें, मगर खाने के टेबल तक। इसके बाद बेड पर आने तक इन बातों को ख़त्म कर दें। क्यूंकि ये दोनों के बीच स्ट्रेस को बढ़ाती हैं।
4 / 7
2) रिश्तेदारों की बात ना करें: दिन भर के काम के बाद अगर आप पार्टनर के पास रिश्तेदारों की शिकायतें या फिर किस रिश्तेदार से क्या बात हु ये लेकर जाएंगे तो चिड़-चिड़ाहट के अलावा आपको कुछ भी हासिल नहीं होगा। यह समय एक दूसरे से प्यार भरी बातें करने का होता है, ना कि इरिटेट करने का।
5 / 7
3) मोबाइल लैपटॉप रखें दूर: रात को हर काम ख़त्म करने के बाद कमरे में आपका पूरा समय अपने पार्टनर के लिए होना चाहिए। उससे बात करें, उसकी जरूरतों को समझें, एक दूसरे के बीच इमोशनल और शारीरिक निकटता लाएं और मोबाइल-लैपटॉप जैसी रुकावटों को कमरे से बाहर रखें।
6 / 7
4) पार्टनर को कोसना बंद करें: रात होने पर जैसे ही आपका पार्टनर सुकून के दो पल बिताने की सोचे तभी अगर आप उसकी गलतियों का टोकर लेकर बैठ जाएंगे तो वह इस रिश्ते को कोसने लगेगा। इस रिश्ते मने होने का उसे पछतावा होगा। अगर यह रोजाना होने लगेगा तो एक दिन वह इस रिश्ते को ख़त्म करने का विचार भी अपने दिमाग में ला सकता है।
7 / 7
5) चुप्पी साधकर ना सोएं: माना आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई है, लेकिन अगर आप सोने से पहले उन्हें 'गुड नाईट' कहकर सोएंगे तो कम से कम आप दोनों के बीच के झगड़े की कड़वाहट कुछ कम हो सकती है। हो सकता है कि आपके गुड नाईट कहने से ही वे अपने हथियार दाल दें और आपसे बात करने लगें।
टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े