लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड को खुश करने लिए इन 6 आदतों कहें ना और बन जाएं परफेक्ट बॉयफ्रेंड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 09, 2019 2:12 PM

Open in App
1 / 7
आप सोचेंगे कि रिश्ते में अगर लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं तो फिर लड़का किस बात का बलिदान दे? वो क्यूं एडजस्ट करे? लेकिन अगर कहीं दिक्कतें आ रही हैं और लड़के को यह एहसास हो कि उसके कुछ चीजें बदलने से सुधार आएगा तो फिर क्यूं ना किया जाए! चलिए बताते हैं वे 6 बदलाव जो लड़कों को अपने भीतर लाने होंगे, तभी वे कहलाएंगे परफेक्ट बॉयफ्रेंड।
2 / 7
1) लड़के पजेजिव बनना बंद करें: रिलेशनशिप में ज्यादातर लड़कों की एक खराब आदत होती है कि वे लड़की के मेल फ्रेंड्स के साथ अपनी तुलना करने लग जाते हैं। लड़की ने अपने किसी दोस्त की तारीफ़ की नहीं कि पजेजिव होकर अपने नंबर बनाने लगते हैं। बॉयफ्रेंड की इस आदत से परेशान हो जाती हैं लड़कियां
3 / 7
2) दोस्त बनें, बड़ा भाई नहीं: बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिलेशनशिप में प्यार हो, आपसी समझ हो लेकिन किसी तरह का कोई दबाव नहीं होना चाहिए। ये नहीं करना, वो नहीं करना, यहां नहीं जाना, बाहर देर से नहीं रुकना, इस तरह की बातें बड़े भाई करते हुए अच्छे लगते हैं, बॉयफ्रेंड नहीं!
4 / 7
3) उसके हिस्से के फैसले ना लें: अगर कोई लड़का सच में अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार करता है तो उसे उसमें आत्मविश्वास को भरना चाहिए। लड़की अपनी जिन्दगी के बड़े से बड़े फैसले ले सके, उसे इस काबिल बनाना चाहिए। बाकी उसके हिस्से के फैसले भी खुद लेकर बस उसके जबर्दस्ती के लीडर बन जाएं
5 / 7
4) जासूस ना बनें: गर्लफ्रेंड ने अगर अपने दोस्तों के साथ अपना प्लान बनाया है, आपको इसकी जानकारी भी दे दी है, तो इसके बाद हर थोड़ी देर बाद उसकी लोकेशन पोछना बंद करें। उसे एन्जॉय करने दें। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जासूसी करना बंद करें
6 / 7
5) शो ऑफ ना करें: कुछ लड़के अपने दोस्तों के सामने अपनी लव लाइफ को लेकर बहुत शो ऑफ करते हैं। कई बार तो बातों बातों में अपनी गर्लफ्रेंड को किसी मैच में जीती ही ट्रॉफी की तरह दर्शाते हैं। ऐसे में लड़की शर्मिन्दा हो जाती है। लड़कों को यह समझना होगा कि लड़की उनकी पार्टनर है, कोई चीज नहीं जिसे दिखाकर अपने दोस्तों के सामने अकड़ से रहें
7 / 7
6) गर्लफ्रेंड को पर्सनल स्पेस दें: लव लाइफ और पर्सनल लाइफ, ये दो अलग चीजे हैं। ना सिर्फ लड़की की, बल्कि लड़कों की भी अपनी पर्सनल लाइफ होती है जहां उनके गर्लफ्रेंड का दखल नहीं होना चाहिए। तो अगर लड़के को ऐसी लाइफ मिल रही है तो वह अपनी पार्टनर को भी दे। तभी वह परफेक्ट बॉयफ्रेंड बनता है
टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेRose Day 2024: 'रोज डे' से शुरू हो रहा प्यार का सप्ताह, ऐसे कराए अपने पार्टनर को स्पेशल फील

रिश्ते नातेNational Boyfriend Day 2023: बॉयफ्रेंड डे पर इन खूबसूरत मैसेज को भेजकर करें प्यार का इजहार

रिश्ते नातेफ्रेंडशिप डे 2023: बेहतर दोस्त बनने में आपकी मदद करेंगे ये 5 टिप्स, आजमाकर देखें

भारतयौन अपराधों में झूठे मामलों को लेकर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- "कानून पुरुषों के प्रति पक्षपाती..."

रिश्ते नातेपार्टनर संग हो रही बहसबाजी के बीच भूलकर न करें ये 5 काम, बिगड़ सकता है आपका रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Propose Day 2024: इन मैसेज को भेजकर पार्टनर से करें प्यार का इजहार, यहां से ले सही आइडिया

रिश्ते नातेRose Day 2024: सिर्फ रोज नहीं, इन चीजों से भी पार्टनर को करें खुश; यादगार रहेगा आज का दिन

रिश्ते नातेValentine's Week: रोज डे से होती है वैलेंटाइन वीक की शुरुआत , वैलेंटाइन डे पर समाप्त, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRaksha Bandhan 2023: राखी की रस्म के दौरान भाइयों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, जानें सबकुछ

रिश्ते नातेIndependence Day 2023: अपने परिवार के साथ अनोखे तरीके से मनाएं स्वतंत्रता दिवस, जानें कैसे