लाइव न्यूज़ :

Yoga Day 2020: थीम, ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’, देखें Pic

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 20, 2020 18:10 IST

Open in App
1 / 11
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस या विश्व योगा दिवस मनाया जाता है। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसकी घोषणा की। इसके बाद 2015 से दुनिया के हर देश ने इसे अपना लिया। नीदरलैंड के रक्षा मंत्री अंक बीजलेवेल्ड यहां भारतीय दूतावास द्वारा रविवार को आयोजित किए जा रहे ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।
2 / 11
संदेश में बीजलेवेल्ड ने भारत को योग जैसे उपहार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि नीदरलैंड की सेना पिछले 15 साल से योग कर रही है। भारतीय दूतावास द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, नीदरलैंड की सेना में 130 से ज्यादा योग प्रशिक्षक हैं।
3 / 11
कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बिना लोगों के बड़े जमावड़े के डिजिटल मीडिया मंचों पर मनाया जाएगा और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संदेश देंगे।
4 / 11
योग दिवस दुनियाभर में पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया और तबसे हर वर्ष उस दिन को योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है लेकिन यह पहला मौका होगा जब इसे डिजिटल तरीके से मनाया जाएगा। इस साल की योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है और लोग 21 जून को सुबह सात बजे डिजिटल समारोह में शामिल हो पाएंगे।
5 / 11
आयुष मंत्रालय ने लेह में बड़ा कार्यक्रम करने की योजना बनाई थी लेकिन महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में 11 दिसंबर 2014 को घोषणा की गई थी कि हर साल 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाएगा।
6 / 11
आयुष मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मंचों पर मनाया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक संदेश इस दिन का मुख्य अंश रहेगा।
7 / 11
मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण मौजूदा वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति के चलते इस साल ऐसे समारोहों पर ध्यान कम है और इस पर ज्यादा है कि लोग अपने पूरे परिवार के साथ अपने-अपने घरों में योग करें।’’ आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश सुबह साढ़े छह बजे टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा।
8 / 11
मंत्रालय और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने ‘माय लाइफ-माय योग’ वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता के जरिए योग के बारे में जागरूकता फैलाने और इसके लिए लोगों को प्रेरित करने की पहल शुरू की है। प्रधानमंत्री ने 31 मई को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था।
9 / 11
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तीन योग प्रक्रिया (क्रिया, आसन, प्राणायम, बंद या मुद्रा) का तीन मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा जिनमें एक शॉर्ट वीडियो संदेश भी शामिल होगा कि कैसे इन योग प्रक्रियाओं ने उनकी जिंदगियों पर प्रभाव डाला।
10 / 11
वीडियो को प्रतियोगिता के हैशटैग माय लाइफ माय योग इंडिया के साथ फेसबुक, टि्वटर या इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जा सकता है। युवा (18 वर्ष से कम आयु के लड़के और लड़कियां), वयस्क (18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिलाएं) और योग पेशेवर (पुरुष और महिलाएं) की तीन श्रेणियों के तहत प्रविष्ठियां भेजी जा सकती हैं।
11 / 11
भारतीय प्रतियोगियों के लिए हर श्रेणी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले को क्रमश: एक लाख रुपये, 50,000 रुपये और 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। वैश्विक स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतियोगी को क्रमश: 2,500 डॉलर, 1,500 डॉलर और 1,000 डॉलर के साथ ही एक ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता रविवार को समाप्त होगी।
टॅग्स :योगनरेंद्र मोदीसंयुक्त राष्ट्रदिल्लीबाबा रामदेवअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप