1 / 6विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना होता है। हालांकि, धरती पर पिछले कुछ सालों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है, जिसके चलते पर्यावरण को काफी हानि हुई है। (फोटो सोर्स- एएफपी)2 / 6इंसान और पर्यावरण का सबंध काफी गहरा है, लेकिन अपने स्वार्थ के लिए लोग लिए पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं। (फोटो सोर्स- एएफपी)3 / 6मानव जीवन प्रकृति के बिना मुमकिन नहीं है। मगर इसके बाद भी मनुष्यों द्वारा लगातार पेड़-पौधों को काटा जा रहा है। (फोटो सोर्स- एएफपी)4 / 6साल 1974 से विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जा रहा है, जिसकी नींव संयुक्त राष्ट्र संघ ने रखी थी। (फोटो सोर्स- एएफपी)5 / 6हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की थीम रखी जाती है लेकिन कोरोनो वायरस महामारी के कारण इस वर्ष पर्यावरण दिवस को पिछले वर्षों की तुलना में बिल्कुल अलग तरीके से मनाया जाएगा। इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस का थीम जैव विविधता है। जैव विविधता को काफी सोच समझकर इस वर्ष का थीम बनाया गया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस विषय का अभी के तत्कालिक घटनाओं से एक जुड़ाव है। (फोटो सोर्स- एएफपी)6 / 6दुनिया में लगभग हर जगह लोग कोरोना वायरस द्वारा प्रेरित लॉकडाउन के कारण अपने घरों की चार दीवारों तक ही सीमित हैं। सभा व कार्यक्रम का आयोजन कर पौधे रोपने की सामान्य गतिविधि भारत या दुनिया के अन्य हिस्सों में नहीं हो सकती है क्योंकि कोरोनोवायरस के डर से सभाओं की अनुमति नहीं दी सकती है। ऐसे में निश्चित तौर पर इस बार पर्यावरण प्रेमी इस दिन को अलग तरह से सेलिब्रेट करेंगे। (फोटो सोर्स- एएफपी)