लाइव न्यूज़ :

मौसम की जानकारी: पूरे देश में दो सप्ताह पहले छा गया मानसून, उत्तर भारत में अलर्ट, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 26, 2020 15:52 IST

Open in App
1 / 8
दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय से दो सप्ताह पहले पूरे देश में छा गया है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। मानसून आमतौर पर एक जून को केरल पहुंचता है और इसे पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंचने में 45 दिन का समय लगता है जो कि देश में इसका आखिरी स्थान है।
2 / 8
भारतीय मौमस विभाग ने कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ गया है और यह आज 26 जून को पूरे देश में छा गया।’’ बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र जो पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा, और मध्य भारत के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिली।
3 / 8
2013 में मानसून 16 जून को पूर देश में छा गया था। उसी समय उत्तराखंड में भीषण बाढ़ भी आयी थी। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, ‘‘2013 के बाद, मानसून इस वर्ष इतनी तेजी से देश में छाया है।’’
4 / 8
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में दो दिन पहले मानसून आने की घोषणा कर दी। सामान्य रूप से दिल्ली में मानसून की शुरुआत 27 जून को होती है। विभाग ने कहा कि मानसून राजस्थान के कुछ और क्षेत्रों, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बाकी इलाकों, समूची दिल्ली, हरियाणा के कुछ स्थानों और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों की तरफ बढ़ गया है।
5 / 8
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर निर्मित चक्रवाती दबाव 19 और 20 जून को दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा जिसके कारण दिल्ली में समय से पहले मानसून पहुंच गया। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, “दिल्ली में मानसून आने की घोषणा करने के दो मानदंड हैं- पिछले चौबीस घंटे में हुई बारिश और हवा की दिशा।”
6 / 8
निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा कंपनी स्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार दिल्ली में मानसून का आगमन हो चुका है लेकिन कम बरसात होने का अनुमान है। 27 और 28 जून को मौसम साफ रहेगा।” 
7 / 8
पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून पंजाब के उत्तरी हिस्सों और चंडीगढ़ तक बुधवार को पहुंच गया था और कई स्थानों पर बारिश भी हुई थी। मौसम विभाग ने बताया, ‘‘ मानसून पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों की तरफ बढ़ चुका है। मानसून का उत्तरी क्षेत्र नागौर, अलवर, दिल्ली, करनाल और फिरोजपुर से गुजरता है।’’
8 / 8
बिहार और उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की वजह से 110 लोगों की मौत हो गई। वहीं कम से कम 32 घायल हो गए और व्यापक स्तर पर संपत्ति को क्षति पहुंची। पटना में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार से अभी तक राज्य में बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत हुई है।
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टबिहारदिल्लीअसमहिमाचल प्रदेशउत्तर प्रदेशभारतीय मौसम विज्ञान विभागनॉएडाउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप