लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री के ऊपर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

By संदीप दाहिमा | Updated: June 6, 2022 21:48 IST

Open in App
1 / 4
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जबरदस्त गर्मी से किसी प्रकार की राहत नहीं मिली और सोमवार को कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताहांत में इस गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है ।
2 / 4
दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला के अनुसार में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । रविवार और शनिवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 43.9 डिग्री और 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । नजफगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 46.4 डिग्री दर्ज किया गया और राष्ट्रीय राजधानी में यह सबसे गर्म स्थान बना रहा ।
3 / 4
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीतमपुरा और जाफरपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.1 डिग्री सेल्सियस, 45.8 डिग्री सेल्सियस और 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने मंगलवार को राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति की चेतावनी देते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।
4 / 4
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम की चेतावनी के लिए अलग-अलग स्तर पर चार रंगों की चेतावनी जारी करती है । इनमें हरा, पीला, नारंगी और लाल शामिल है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने तेज पश्चिमी विक्षोभ और लगातार गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं की कमी को लू के लिये जिम्मेदार ठहराया। एक अनुमान के अनुसार राजधानी में शुक्रवार तक अधिकतम तापमान गिर कर 40-41 डिग्री सेल्सियस पर आ सकती है ।
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप