लाइव न्यूज़ :

Monsoon: मुंबई में भारी बारिश के साथ चली तेज हवाएं, दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान

By संदीप दाहिमा | Updated: August 9, 2022 13:41 IST

Open in App
1 / 5
मुंबई और उसके उपनगरों में मंगलवार को सुबह तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश हुई, जिससे कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं और ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की बस सेवाएं पांच से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।
2 / 5
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मुंबई में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए शहर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। शहर के कुछ लोगों के अनुसार, मुंबई में सोमवार को मध्यरात्रि से भारी बारिश शुरू हुई, जो मंगलवार को सुबह तेज हवाओं के साथ और भीषण हो गई।
3 / 5
नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि अंधेरी सबवे जैसे कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे अधिकारियों को वैकल्पिक मार्गों पर यातायात मोड़ना पड़ा। शहर में मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 51.35 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 76.18 मिमी और 97.11 मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर भारी से बेहद भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
4 / 5
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
5 / 5
आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का 81 स्तर फीसदी था। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 दर्ज किया गया।
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील