लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu Train Fire: डीजल ले जा रही मालगाड़ी में आग और 18 डिब्बे जलकर खाक, ट्रेन सेवाएं और 170 से अधिक विशेष बस सेवाएं बाधित, देखें हॉरर फोटो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2025 18:10 IST

Open in App
1 / 8
Tamil Nadu Train Fire: उत्तरी तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में रविवार को डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी में आग लग गई जिससे 18 डिब्बे जलकर खाक हो गए, जबकि चेन्नई-अरक्कोनम खंड पर ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। दक्षिणी रेलवे ने यह जानकारी दी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन यात्रियों को काफी असुविधा हुई। स्थिति को देखते हुए राज्य परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बसें चलाईं।
2 / 8
Tamil Nadu Train Fire: दक्षिणी रेलवे की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, डीजल ले जा रही मालगाड़ी के कुछ मध्यवर्ती डिब्बों में लगभग साढ़े पांच बजे तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन को पार करते समय आग लग गई तथा कई अन्य डिब्बे (इंजन से तीसरे डिब्बे के बाद) पटरी से उतर गए। विज्ञप्ति के अनुसार, मालगाड़ी के 18 डिब्बे जलकर खाक हो गए।
3 / 8
Tamil Nadu Train Fire: मालगाड़ी चेन्नई हार्बर से वालाजा रोड साइडिंग (वालाजाबाद) जा रही थी। आग लगने से आसमान में घना धुआं फैल गया। घटना के बाद दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। राज्य के अल्पसंख्यक एवं प्रवासी तमिल कल्याण मंत्री एस एम नासर ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आग और धुएं को देखते हुए घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित आश्रयों में भेजा गया। रेल सेवाएं बाधित होने के कारण राज्य परिवहन निगमों ने 170 से अधिक विशेष बस सेवाएं संचालित कीं।
4 / 8
Tamil Nadu Train Fire: रेलवे ने बताया, 'तीसरे डिब्बे में आग लगने की सूचना मिलते ही लोको पायलट ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाए और तिरुवल्लूर स्टेशन मास्टर ने एहतियात के तौर पर 'ओवरहेड' बिजली आपूर्ति बंद कर दी।' रेलवे ने कहा, 'हालांकि जब तक ट्रेन को पूरी तरह रोका गया, तब तक आग 19वें डिब्बे तक फैल चुकी थी। इसके परिणामस्वरूप चेन्नई को बेंगलुरु, केरल और रेनुगुंटा/तिरुपति से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण चेन्नई-अरक्कोनम खंड में ट्रेन संचालन को निलंबित करना पड़ा।'
5 / 8
Tamil Nadu Train Fire: रेलवे की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार,‘‘चेन्नई सेंट्रल से चलने वाली या वहीं समाप्त होने वाली 11 मेल/एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया, जबकि कई अन्य ट्रेन के मार्ग को परिवर्तित किया गया या उनके गंतव्य स्थान से पहले ही रोक दिया गया है।’’
6 / 8
Tamil Nadu Train Fire: रेलवे के शीर्ष अधिकारियों ने जिला प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अग्नि एवं बचाव सेवाओं के समन्वय में राहत और पुनर्स्थापन कार्यों की निगरानी की। एहतियात के तौर पर आस-पास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया, हालांकि किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
7 / 8
Tamil Nadu Train Fire: रेलवे ने कहा ,‘‘कुल 30 डिब्बों और इंजन को सुरक्षित रूप से हादसे वाली जगह से अलग कर दिया गया और इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 18 डिब्बे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।’’ एहतियाती उपाय के तौर पर चेन्नई-अरक्कोनम खंड में ईएमयू लोकल ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
8 / 8
Tamil Nadu Train Fire: इसके अलावा आठ एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है और पांच अन्य ट्रेन के मार्ग बदल दिए गए हैं तथा आठ ट्रेन को उनके गंतव्य स्थान से पहले ही रोक दिया गया है।’’ एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
टॅग्स :अग्निकांडभारतीय रेलTamil Naduचेन्नईChennai
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप