लाइव न्यूज़ :

Supersonic Missile SMART: पनडुब्बी विध्वंसक ‘स्मार्ट’ प्रणाली, जानिए खासियत, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2020 21:26 IST

Open in App
1 / 8
भारत ने देश में विकसित ‘सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो’ (स्मार्ट) प्रणाली का सोमवार को ओडिशा अपतटीय क्षेत्र स्थित एक परीक्षण केंद्र से सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।
2 / 8
रक्षा सूत्रों ने बताया कि परीक्षण पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया जिसे पूर्व में व्हीलर द्वीप कहा जाता था। उन्होंने कहा कि परीक्षण सफल रहा और सभी मानक प्राप्त कर लिए गए। ‘स्मार्ट’ प्रणाली पनडुब्बी विध्वंसक अभियानों के लिए हल्के वजन की टॉरपीडो प्रणाली है।
3 / 8
आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह परीक्षण और प्रदर्शन पनडुब्बी रोधी क्षमता स्थापित करने में काफी महत्वपूर्ण है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परीक्षण के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी, जो पनडुब्बी रोधी युद्ध कौशल में एक बड़ी उपलब्धि है।
4 / 8
भारत ने ‘स्मार्ट’ के परीक्षण से पहले शनिवार को देश में विकसित एवं एक हजार किलोमीटर की दूरी तक मार करनेवाली परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल ‘शौर्य’ का सफल परीक्षण किया था। बयान में कहा गया कि निशाने और ऊंचाई तक मिसाइल की उड़ान, टॉरपीडो के निकलने, गति नियंत्रक तंत्र (वीआरएम) सहित ‘स्मार्ट’ के सभी उद्देश्य पूरी तरह प्राप्त कर लिए गए।
5 / 8
रडारों और तट के पास स्थित इलेक्ट्रो ऑप्टिकल प्रणालियों, ‘टेलीमेट्री’ स्टेशनों और पोतों पर तैनात निगरानी प्रणालियों से ‘स्मार्ट’ के समूचे परीक्षण पर नजर रखी गई। सूत्रों ने बताया कि ‘स्मार्ट’ के लिए जरूरी प्रौद्योगिकी का विकास डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं ने किया है जिनमें डीआरडीएल, आरसीआई हैदराबाद, एडीआरडीई आगरा और एनएसटीएल विशाखापत्तनम शामिल हैं।
6 / 8
रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने कहा कि ‘स्मार्ट’ प्रणाली पनडुब्बी विध्वंसक युद्ध अभियानों में बाजी पलट देने वाली प्रौद्योगिकी है।
7 / 8
बयान में कहा गया कि ‘स्मार्ट’ जब किसी युद्धपोत या किसी अन्य तटीय मंच से दागी जाती है तो यह सामान्य सुपरसोनिक मिसाइल की तरह उड़ान भरती है। यह अपनी अधिकांश उड़ान हवा में कम ऊंचाई पर तय करती है।
8 / 8
जब यह समुद्र में जलमग्न होकर विचरण कर रही किसी दुश्मन पनडुब्बी के नजदीक पहुंचती है तो इसके भीतर से ‘टॉरपीडो’ निकलता है जो पानी को चीरते हुए शत्रु लक्ष्य को नष्ट कर डालता है। 
टॅग्स :मिसाइलडीआरडीओनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहभारतीय सेनापाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर