लाइव न्यूज़ :

Solar Eclipse 2020: जब दिन में रात हो गई! दुबई से लेकर दिल्ली तक देखिए सूर्य ग्रहण की 10 सबसे अद्भुत तस्वीरें

By विनीत कुमार | Updated: June 21, 2020 12:56 IST

Open in App
1 / 10
सूर्य ग्रहण की ये तस्वीरें दुबई की हैं। यहां भारत से पहले सूर्य ग्रहण का नजारा दिखना शुरू हो गया था। कुछ ऐसे ही दृश्य ओमान में भी दिखे। ओमान में 'रिंग्स ऑफ फायर' का पूरा नजारा लोग देखने में कामयाब रहे।
2 / 10
ये तस्वीरें पाकिस्तान के कराची से आई हैं। पाकिस्तान में सूर्य ग्रहण सुबह 8.46 बजे से शुरू हुआ और ये स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2.34 बजे तक है। यहां सूर्य ग्रहण का मध्य सुबह 11.40 बजे था।
3 / 10
ये तस्वीरें महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से आई है। कोरोना महामारी के बीच यहां भी लोगों ने इस अद्भुत सूर्य ग्रहण को देखा।
4 / 10
गुजरात के गांधीनगर से भी सूर्य ग्रहण की कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आईं। बता दें कि देश के कुछ ही हिस्सों में वलयाकार सूर्यग्रहण आज दिखाई दे रहा है। इसमें सूर्य ‘अग्नि वलय’ की तरह दिखाई दे रहा है। इसे ही रिंग्स ऑफ फायर कहते हैं।
5 / 10
देश की राजधानी दिल्ली में बादल छाए हुए हैं। इस दौरान सूर्य ग्रहण का नजारा कुछ इस तरह दिखा। हालांकि, इसके बावजूद कई लोग इसे लेकर उत्साहित दिखे। कोरोना महामारी के कारण लोग इंडिया गेट या कहीं और जाने की बजाय अपनी छतों पर खड़े होकर सूर्य ग्रहण के नजारे को देखने की कोशिश करते नजर आए।
6 / 10
ये तस्वीरें हरियाणा के कुरुक्षेत्र की हैं। कुरुक्षेत्र का धार्मिक महत्व भी खूब है।भारत के कुछ प्रमुख स्थान में कुरुक्षेत्र भी शामिल है जहां स्पष्ट पूर्ण ग्रहण दिखा। इसके अलावा देहरादून, चमोली, जोशीमठ, सिरसा, सूरतगढ़ आदि जगहों पर भी सूर्य ग्रहण साफ तौर पर देखा जा सकेगा।
7 / 10
ये तस्वीर पंजाब के अमृतसर से हैं। बता दें कि सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है और जब तीनों खगोलीय पिंड एक रेखा में होते हैं। वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा का कोणीय व्यास सूर्य से कम हो जाता है जिससे चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता है।
8 / 10
ये तस्वीरें राजस्थान के जयपुर से हैं। गौरतलब है कि सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए, यहां तक ​​कि बहुत कम समय के लिए भी बिना उपकरण के नहीं देखना चाहिए, इससे आंख की रोशनी प्रभावित हो सकती है। सूर्य ग्रहण को सुरक्षात्मक उपकरण के माध्यम से देखना सुरक्षित रहता है।
9 / 10
उत्तराखंड के देहरादून में सूर्य ग्रहण के दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां आसमान साफ था और सूर्य भी 'रिंग्स ऑफ फायर' की तरह दिखाई दिया।
10 / 10
ये तस्वीरें नेपाल की राजधानी काठमांडू से हैं। यहां सूर्य ग्रहण के दौरान सूरज नारंगी रंग में काफी खूबसूरत नजर आ रहा था।
टॅग्स :सूर्य ग्रहणदिल्लीपंजाबराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील