लाइव न्यूज़ :

SCO: गांधी को श्रद्धांजलि, राजनाथ ने रूसी सशस्त्र बलों के मुख्य कैथेड्रल का दौरा किया, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 4, 2020 16:03 IST

Open in App
1 / 11
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मास्को स्थित भारतीय दूतावास में बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अहम बैठक में शिरकत करने के लिए बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे।
2 / 11
यह करीब दो महीनों में उनकी दूसरी रूस यात्रा है। रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मास्को में भारतीय दूतावास में बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देता हूं।’’ सिंह के साथ रूस में भारत के राजदूत डी बी वेंकटेश वर्मा भी थे। इस दौरान सिंह ने मास्क लगाया हुआ था और वह गांधी की प्रतिमा के आगे हाथ जोड़कर सिर झुकाए देखे गए।
3 / 11
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से पहले शुक्रवार को रूसी सशस्त्र बलों के मॉस्को स्थित मुख्य ‘कैथेड्रल’ और संग्रहालय परिसर का दौरा किया।
4 / 11
सिंह यहां एससीओ देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने अपने दौरे के तीसरे दिन की शुरुआत अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ‘कैथेड्रल’ का दौरा करने के साथ की।
5 / 11
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह रूसी संघ के सशस्त्र बलों के मॉस्को स्थित मुख्य कैथेड्रल और संग्रहालय परिसर का दौरा किया।’’
6 / 11
मंत्रालय ने टि्वटर पर दो तस्वीरें भी पोस्ट कीं जिनमें राजनाथ रूसी और भारतीय अधिकारियों के साथ ‘कैथेड्रल’ के अंदर दिखाई देते हैं। रूसी संघ के सशस्त्र बलों का यह मुख्य गिरजाघर इस साल 20 जून को ही खुला था।
7 / 11
यह सेना को समर्पित ऑर्थोडॉक्स ईसाइयों का एक विशाल चर्च है। सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा था कि रूसी समकक्ष जनरल सर्गेई शोइगू के साथ उनकी ‘‘शानदार बैठक’’ हुई। इस दौरान उन्होंने भारत की रक्षा और सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए रूस की मदद की सराहना की।
8 / 11
रक्षा मंत्री ने इस दौरान रूस द्वारा भारत को कई अस्त्र प्रणालियों, गोला-बारूद और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति की प्रक्रिया तेज किए जाने पर जोर दिया, जिनके लिए शुरू में करार हो चुके हैं। दोनों देशों ने एके-47 203 राइफलों के भारत में विनिर्माण के लिए एक बड़े सौदे को भी अंतिम रूप दिया। 
9 / 11
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने अपने रूसी समकक्ष जनरल सर्गेई शोइगू के साथ यहां एक ‘‘शानदार बैठक’’ की। इस दौरान उन्होंने देश की रक्षा एवं सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने में रूस द्वारा मुहैया की गई सहायता की सराहना की। सिंह, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंचे हैं।
10 / 11
सिंह ने पहले हुए समझौतों के तहत रूस द्वारा भारत को कई हथियार प्रणालियों, गोला बारूद और कल पुर्जों की आपूर्ति में तेजी लाने को भी कहा। सिंह ने ट्वीट करके कहा कि शोइगू के साथ उनकी वार्ता ‘‘शानदार’’ रही। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा, ‘‘आज मास्को में रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगू के साथ बैठक शानदार रही। हमने कई मुद्दों पर बात की, विशेष रूप से इस पर कि दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को कैसे और गहरा किया जाए।’’
11 / 11
सिंह ने उन्हें भारत आने का भी न्योता दिया। इससे पहले, अधिकारियों ने कहा कि सिंह के एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की समय पर आपूर्ति का अनुरोध किये जाने की भी संभावना है। इसकी प्रथम खेप 2021 के अंत तक पहुंचने का कार्यक्रम है।
टॅग्स :राजनाथ सिंहरूसचीनदिल्लीलद्दाखजम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील