लाइव न्यूज़ :

कोरोना मरीजों को SBI देगा 5 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन, जानें कैसे करें अप्लाई

By संदीप दाहिमा | Updated: June 2, 2021 11:56 IST

Open in App
1 / 8
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत ग्राहक 5 लाख रुपये तक का सस्ता पर्सनल लोन ले सकते हैं। देश इस समय कोरोना से त्रस्त है। इसको देखते हुए एसबीआई ने ऐसा फैसला लिया है।
2 / 8
बैंक ने इस लोन सेवा को कोविड पर्सनल लोन (Covid Personal Loan) करार दिया है। इस लोन की खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई सिक्योरिटी देने की जरूरत नहीं है।
3 / 8
SBI ने यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया है कि किसी के पास कोरोना के इलाज के लिए पैसों की कमी न हो. इंडियन बैंक एसोसिएशन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक वेतनभोगी, गैरवेतन भोगी और पेंशनर को कोरोना के इलाज के लिए 25,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन मिल सकता है।
4 / 8
कितना ब्याज देना होगा ? बैंक ग्राहकों को कर्ज चुकाने के लिए पांच साल का समय दे रहा है। इस लोन पर आपको 8.5 फीसदी ब्याज देना होगा। इसके अलावा, अनसिक्‍योर्ड पर्सनल लोन की दरें 10 से 16 प्रतिशत तक होती हैं।
5 / 8
एसबीआई प्रमुख दिनेश खारा और भारतीय बैंक संघ के अध्यक्ष राज किरण राय ने रविवार को एक अहम बैठक की। जिसमें इस कोविड पर्सनल लोन को लेकर अहम फैसला लिया गया.
6 / 8
पब्लिक सेक्टर के बैंकों के बोर्ड द्वारा कोविड पर्सनल लोन को पहले ही मंजूरी दे दी गई है। लोन सैलरीड और नॉन-सैलरीड दोनों व्यक्तियों के लिए उपलब्ध होगा।
7 / 8
यह लोन आप बैंक में अस्पताल का बिल दिखाकर ले सकते हैं। आपकी भुगतान स्थिति और क्षमता को देखते हुए बैंक आपको ऋण देगा। इसके अलावा आप कोरोना मरीज के इलाज के खर्च की अनुमानित राशि का भुगतान करके भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जिसे बैंक में लेकर कर्ज के लिए आवेदन करना होगा।
8 / 8
बैंक 25,000 रुपये से 5 लाख रुपये के बीच लोन दे सकते हैं। बैंक को लोन स्वीकृत और अस्वीकार करने का अधिकार होगा।
टॅग्स :कोरोना वायरसस्टेट बैंक ऑफ इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप