लाइव न्यूज़ :

सचिन वाझे की पांच बड़ी गलतियां जिसने उन्हें NIA के जाल में फंसा दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2021 21:10 IST

Open in App
1 / 6
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिले विस्फोटकों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी के मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस सहित राजनीतिक हलकों में भी खलबली मची हुई है। एनआईए द्वारा चल रही जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सचिन वाझे पर एनआईए को शक कैसे हुआ, क्या थी सचिन वाझे की गलतियां जिसने उन्हें एनआईए के जाल में लाकर फंसा दिया, इस पर नजर डालते हैं।
2 / 6
सचिन वाझे से पहली गलती ये हुई थी कि वह जिस वाहन का इस्तेमाल साजिश में कर रहे थे, वो उन्होंने अपने एक परिचित मनसुख हीरेन से लिया गया था। सचिन वाझे को शायद अंदाज़ा नहीं था कि मनसुख हीरेन और उनके रिश्ते को दुनिया जान जाएगी। खास ये भी है कि सचिन ने शुरुआती जांच में हीरेन को जानने से ही इनकार कर दिया था।
3 / 6
सचिन वाझे संभवत: खुद स्कॉर्पियो लिया और साजिश को अंजाम देने के लिए एंटीलिया पहुंच गए। इतना ही नहीं, बल्कि 17 से 25 फरवरी के बीच हीरेन से ली गई स्कॉर्पियो को ठाणे में उनके घर के पास पार्क किया गया था। उस समय उन्हें अंदाजा नहीं था कि एंटीलिया मामले की जांच उनके घर तक पहुंच जाएगी।
4 / 6
सचिन वाझे की तीसरी गलती यह थी कि 100 नंबर पर कॉल करने के बाद, वे मौके पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे। एनआईए को इससे भी शक हुआ। यही नहीं स्कॉर्पियो को खुद पार्क करने के बाद वे घटनास्थल से एक इनोवा के जरिए वहां से निकल गए थे।
5 / 6
सचिन वाझे की चौथी गलती मुंबई क्राइम ब्रांच की सीआईयू यूनिट की अपनी टीम में से कुछ पुलिसवालों का भी इस्तेमाल किया। बाद में उन्होंने अपनी टीम से जांच के नाम पर अपने ही घर और सोसायटी से सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर भी जब्त करा लिए।
6 / 6
सचिन वाझे की पांचवीं गलती थी कि वह उसी काले मर्सिडीज का इस्तेमाल कर पूरी साजिश रच रहे थे, जिसे उन्होंने बाद में अपने ऑफिस के बाहर पार्क की। उस समय, उन्होंने सोचा होगा कि एनआईए की टीम की नजर इस ओर नहीं जाएगी। हालांकि, ये उनकी बड़ी गलती थी।
टॅग्स :सचिन वाझेमुंबई पुलिसएनआईएमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी