लाइव न्यूज़ :

RRTS Train: पहली झलक सामने, 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार, जानिए खासियत, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 26, 2020 10:17 IST

Open in App
1 / 8
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ट्रेन की पहली झलक पेश की, जिसकी डिजाइन दिल्ली के प्रतिष्ठित 'लोटस टैम्पल' (कमल मंदिर) से प्रेरित है।
2 / 8
यह ट्रेन दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारे पर अधिकतम 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ सकेगी। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने कहा कि ट्रेन का बाहरी हिस्सा स्टील से बना होगा और यह वजन में भी हल्की होगी। साथ ही पूरी ट्रेन वातानुकूलित होगी।
3 / 8
मंत्रालय ने कहा कि ट्रेन को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि प्राकृतिक रोशनी और ऊर्जा इसमें पहुंचेगी। इस ट्रेन के सभी डिब्बों में छह स्वाचालित दरवाजें भी होंगे। यात्री आसानी से चढ़ और उतर सकें, इसके लिए प्रत्येक तरफ तीन दरवाजों की सुविधा दी जाएगी।
4 / 8
हालांकि, 'बिजनेस क्लास' के डिब्बों में ऐसे चार दरवाजे होंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के एक अधिकारी ने दावा किया कि आरआरटीएस ट्रेनें दिल्ली मेट्रो की तुलना में तीन गुना अधिक रफ्तार से दौड़ेंगी।
5 / 8
अधिकारी ने कहा, ‘‘आरआरटीएस ट्रेनों में बिजनेस क्लास (हर ट्रेन में एक डिब्बा) भी होगा, जिसमें चौड़ी और आरामदायक सीटें होंगी।’’
6 / 8
उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को ''हवाईजहाज में यात्रा करने जैसा अहसास'' होगा और इसके डिब्बों में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
7 / 8
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ देश का पहला आरआरटीएस कॉरिडोर होगा, जोकि करीब 82 किलोमीटर लंबा होगा।
8 / 8
इसके शुरू होने के बाद यात्री दिल्ली से मेरठ का सफर एक घंटे से कम समय में पूरा कर पाएंगे। इस दूरी को सड़क के रास्ते तय करने में फिलहाल करीब तीन से चार घंटे का समय लगता है। 
टॅग्स :भारतीय रेलनरेंद्र मोदीपीयूष गोयलउत्तर प्रदेशहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"