Dussehra 2021: दशहरा की धूम, पटना से लेकर पंजाब-दिल्ली सहित मध्य प्रदेश और यूपी में कैसे जला रावण, देखें तस्वीरें

By विनीत कुमार | Published: October 15, 2021 08:31 PM2021-10-15T20:31:23+5:302021-10-15T20:46:17+5:30

Next

नवरात्रि के बाद शुक्रवार को देश भर में विजयादशमी का त्योहार मनाया गया। इस दौरान विभिन्न राज्यों और शहरों में बुराई के प्रतीक रावण का पुतला जलाया गया।

दिल्ली के मुख्य़मंत्री अरविंद केजरीवाल ने लव कुश रामलीला में पहुंचकर रावण जलाया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

दिल्ली में हर साल रावण दहन का ये कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

बिहार की राजधानी पटना से भी ऐसी ही तस्वीरें आईं। यहां रावण के साथ-साथ कोरोना का पुतला भी जलाया गया।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर में भी रावण का पुतला जलाया गया।

केंद्रीय मंत्री इस मौके पर अमेठी पहुंची और दुर्गा मंदिर में पूजा-पाठ के बाद रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पंजाब के लुधियाना में सिविल लाइंस में रावण दहन का कार्यक्रम हुआ जिसे देखने हजारों लोग पहुंचे थे।