1 / 10देश और दुनिया के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। रह गई हैं तो बस उनकी यादें। 2 / 10उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रतन टाटा का 86 साल के उम्र में बुधवार को निधन हो गया। 3 / 10उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रतन टाटा का 86 साल के उम्र में बुधवार को निधन हो गया। 4 / 10महाराष्ट्र सरकार द्वारा राजकीय सम्मान के साथ उनका पारसी समुदाय द्वारा अपनाए जाने वाले रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। 5 / 106 / 10रतन टाटा 1962 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क से वास्तुकला में बी.एस. की डिग्री प्राप्त करने के बाद पारिवारिक कंपनी से जुड़ गए।7 / 10उन्होंने शुरुआत में एक कंपनी में काम किया और टाटा समूह के कई व्यवसायों में अनुभव प्राप्त किया, जिसके बाद 1971 में उन्हें (समूह की एक फर्म) ‘नेशनल रेडियो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी’ का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया।8 / 10एक दशक बाद वह टाटा इंडस्ट्रीज के चेयरमैन बने और उन्होंने 1991 में अपने चाचा जेआरडी टाटा से टाटा समूह के चेयरमैन का पदभार संभाला।9 / 10कुत्तों से बेहद प्रेम और स्नेह रखने वाले रतन टाटा ने अपने सभी सहयोगियों, कर्मचारियों से कह दिया कि मुंबई के आलीशान इलाके में स्थित टाटा समूह के मुख्यालय के दरवाजे लावारिस कुत्तों के लिए खोल दिए जाएं। 10 / 10टाटा के निधन के बाद उन के पालतू कुत्ते 'गोवा' को गुरुवार को आखिरी बार उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए देखा गया। शोकाकुल कुत्ते को एनसीपीए लॉन में ले जाया गया, जहां राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे रतन टाटा के पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।