लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर भूमि पूजन: 111 थाल में सजेंगे 1 लाख 11 हजार लड्डू, बन रहे 1.25 लाख दीये, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2020 19:03 IST

Open in App
1 / 13
अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। एक ओर जहां पूरे अयोध्या को सजाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर राम लला के कपड़े और उस दिन भोग लगने वाले प्रसाद की भी तैयारियां अंतिम चरण में है। 
2 / 13
अयोध्या धाम के मणिराम दास छावनी में भूमि पूजन के लिए 1 लाख 11 हजार लड्डू बनने का काम शुरू हाे गया है। इन्हें स्टील के डिब्बे में पैक किया जा रहा है। यह प्रसाद देवराहा बाबा स्थल से जुड़े अनुयाई बनवा रहे हैं।
3 / 13
5अगस्त को प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन की तैयारी पर कुम्हार राम किशोर प्रजापति ने बताया, 'हमें सवा लाख दीए बनाने का काम मिला है। प्रधानमंत्री आ रहे हैं इसलिए उत्सव मनाया जाएगा, दीए जलाए जाएंगे। जयसिंहपुर गांव में लगभग 40 परिवार हैं सब मिलकर दीए तैयार कर रहे हैं।'
4 / 13
5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजा- अर्चना कर मंदिर की आधारशिला रखेंगे इसके बाद 111 थालों में सजाकर लड्डू का भोग लगाया जाएगा। विंध्याचल से आए विनोद कुमार ने कहा है कि एक दर्जन से अधिक कारीगर भोग बनाने में जुटे हैं। इन्हें स्टील के डिब्बे में पैक किया जा रहा है।
5 / 13
अयोध्या में सभी मुख्य स्थानों को सजाया संवारा जा रहा है। मरम्मत और रंग-रोगन और सजाने का काम जारी है। जगह-जगह वॉल पेंटिंग के जरिये धार्मिक नगरी को सुंदर बनाया जा रहा है। शहर की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है।
6 / 13
सरयू नदी के घाटों को साफ करने और सौंदर्यीकरण का काम भी तेजी से चल रहा है।
7 / 13
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजकर 15 पहुंचेंगे। वे सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे। इसके बाद पीएम रामलला का दर्शन करेंगे, जिसके बाद भूमिपूजन का कार्यक्रम होगा। उनके साथ 5 लोग ही मंच पर रहेंगे।
8 / 13
इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास शामिल है। प्रधानमंत्री दो घंटे से ज्यादा समय यहां पर रहेंगे. दोपहर 2 बजे अयोध्या से रवाना हो जाएंगे।
9 / 13
अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास और भूमि पूजन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी, एडीजी जोन एसएन साबत व एडीजी कानून व्यवस्था अयोध्या पहुंचे।
10 / 13
अधिकारियों के पहले केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल व प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी मणिराम छावनी में नृत्य गोपाल दास व कमल नयन दास से मुलाकात करने कारसेवक पुरम पहुंचे थे। 
11 / 13
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के अवसर पर उत्तर अमेरिका के हिंदू मंदिरों में ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक समूहों ने यह जानकारी दी।
12 / 13
अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास समारोह के लिए तीर्थ पुरोहितों ने शुक्रवार को यमुनोत्री धाम की मिट्टी, यमुना नदी का पानी और हिमालयी क्षेत्र में उगने वाला ब्रह्म कमल फूल भेजा।
13 / 13
गंगोत्री मंदिर के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम की मिट्टी और गंगाजल को तांबे के पात्र में पैक करने के बाद मंगलवार को स्पीड पोस्ट से अयोध्या भेज दिया गया। राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाला है और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है।
टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीलखनऊयोगी आदित्यनाथआरएसएसवीएचपीमोहन भागवतराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए