लाइव न्यूज़ :

लेह दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने थामी गन, कुछ इस तरह पैरा कमांडोज के अभ्यास में हुए शामिल, देखें तस्वीरें

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 17, 2020 10:04 IST

Open in App
1 / 10
भारत और चीन के बीच LAC पर गतिरोध के बीच बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज (15 जुलाई) को सुबह लेह (Leh Ladakh) पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। जिसके दौरान वह लद्दाख और जम्मू-कश्मीर जाएंगे। ( तस्वीर- रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India)
2 / 10
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे भी हैं। दौरे के पहले दिन राजनाथ सिंह लेह पहुंचे हैं। ( तस्वीर- ANI ट्विटर)
3 / 10
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल (18 जुलाई) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे के साथ श्रीनगर जाएंगे। ( तस्वीर- रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India)
4 / 10
राजनाथ सिंह इस दौरे में सैन्य अधिकारियों के साथ एलएसी की स्थितियों पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह अस्पताल में भर्ती उन जवानों से मिलेंगे, जो 15 जून 2020 को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में घायल हो गए थे। ( तस्वीर- रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India)
5 / 10
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनरल बिपिन रावत और आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवाणे के लेह हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल और सेना की 14वीं कोर के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ( तस्वीर- रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India)
6 / 10
भारत और चीन की सेनाओं के बीच पांच मई को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गतिरोध शुरू होने के बाद से राजनाथ सिंह का लद्दाख का यह पहला दौरा है।
7 / 10
लद्दाख में भारतीय सशस्त्र बलों के सैनिकों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे की मौजूदगी में स्टाकना (लेह) में पैरा ड्रापिंग अभ्यास किया। ( तस्वीर- रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India)
8 / 10
लद्दाख के स्टाकना(लेह) में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे। ( तस्वीर- रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India)
9 / 10
लद्दाख से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर जाएंगे जहां वह शनिवार (18 जुलाई) को वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में पाकिस्तान से लगती नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थिति की समीक्षा करेंगे। ( तस्वीर- रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India)
10 / 10
लद्दाख में भारतीय सशस्त्र बलों के सैनिकों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे की मौजूदगी में स्टाकना (लेह) में पैरा ड्रापिंग अभ्यास किया। जिसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तस्वीर खिंचवाई। ( तस्वीर- रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India)
टॅग्स :राजनाथ सिंहबिपिन रावतमनोज मुकुंद नरवणेलद्दाखचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?