लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में ‘लाइलक सिल्वरलाइन’ नामक तितली की खोज, पहली बार देखा गया, SEE PICS

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 28, 2020 17:18 IST

Open in App
1 / 7
दक्षिण राजस्थान में शोध कर रहे पर्यावरण वैज्ञानिकों ने नवीन प्रजाति की एक तितली को खोजा है। मेवाड़ के साथ ही राजस्थान में ‘लाइलक सिल्वरलाइन’ नामक तितली को पहली बार देखा गया है।
2 / 7
प्रकृति संरक्षण फाउंडेशन की पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. स्वाति किट्टूर और मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के शोधार्थी उत्कर्ष प्रजापति ने दक्षिणी राजस्थान के कुंभलगढ़ अभयारण्य में स्लॉथ बीयर की पारिस्थितिकी पर अपने शोध के दौरान दुर्लभ लाइलक सिल्वरलाइन नामक तितली को खोजा है।
3 / 7
उदयपुर के उपनिदेशक (जनसम्पर्क) डॉ कमलेश शर्मा ने बताया कि हल्के पीले रंग की इस दुर्लभ तितली को दोनों शोधार्थियों ने गत दिनों अपनी जैव विविधता के लिए समृद्ध कुंभलगढ़ अभयारण्य की एक चट्टान पर देखा। उन्होंने इसकी कई तस्वीरें ली। इसे बाद में वेबपोर्टल आईकॉनिस्ट पर अपलोड किया गया।
4 / 7
उदयपुर में ‘इंटरनेशनल क्रेन फाउण्डेशन व नेचर कंजरवेशन फाउण्डेशन’ के पक्षी विज्ञानी डॉ. के.एस.गोपीसुंदर ने बताया कि वेब पोर्टल पर इसे अपलोड करने के बाद देश के कई वैज्ञानिकों व तितली विशेषज्ञों ने उनसे संपर्क किया।
5 / 7
विशेषज्ञों ने बताया कि जिस प्रजाति की तितली की तस्वीर खींची गई है वह बहुत ही दुर्लभ लाइलक सिल्वरलाइन थी। उन्होंने बताया कि तितली की इस प्रजाति की खोज 1880 के दशक में की गई थी। बेंगलुरु में मात्र एक तितली नजर आयी थी।
6 / 7
पर्यावरण वैज्ञानिक तितली की इस प्रजाति को खोजने तक ही सीमित नहीं रहे। उन्होंने इस तितली पर एक विस्तृत शोधपत्र भी तैयार किया। इसे अन्तरराष्ट्रीय स्तर की शोध पत्रिका ‘जर्नल ऑफ थ्रेटण्ड टेक्सा’ में 26 जून को प्रकाशित किया गया।
7 / 7
इस शोध पत्र में बताया गया है कि राजस्थान में पहली बार लाइलक सिल्वरलाइन तितली नजर आयी है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची द्वितीय के तहत संरक्षित है। शोध पत्र में यह भी बताया गया है कि यह प्रजाति पहले कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और भारत के उत्तरी राज्यों और पाकिस्तान के रावलपिंडी में बहुत कम संख्या में देखी गई थी।
टॅग्स :राजस्थानजयपुरराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम