लाइव न्यूज़ :

प्रणब मुखर्जी को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देने 10 राजाजी मार्ग पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद से लेकर पीएम मोदी तक, देखें तस्वीरें

By विनीत कुमार | Updated: September 1, 2020 12:08 IST

Open in App
1 / 10
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास 10 राजाजी मार्ग पर मंगलवार सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। प्रणब मुखर्जी का निधन सोमवार शाम हो गया था। वे कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे।
2 / 10
प्रणब मुखर्जी के पार्थिव शरीर को मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सैन्य अस्पताल से उनके सरकारी आवास 10 राजाजी मार्ग ले जाया गया। इसके बाद श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचे।
3 / 10
उन्हें सबसे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत सहित आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे, एयर फोर्स चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने श्रद्धांजलि दी।
4 / 10
इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। राजनाथ सिंह भी उनके आवास उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
5 / 10
थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रणब मुखर्जी के आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी इस दौरान थोड़ी देर वहां रूके और प्रणब मुखर्जी की बेटी और बेटे से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।
6 / 10
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी प्रणब मुखर्जी के सरकारी आवास पहुंचे और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। प्रणब मुखर्जी कोरोना संक्रमित रहे थे इसलिए तमाम गाइडलाइंस को भी इस दौरान फॉलो किया गया।
7 / 10
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी प्रणब मुखर्जी के आवास पर पहुंचे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
8 / 10
राहुल गांधी ने भी इस मौके पर प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने कल ट्वीट कर कहा था, ‘देश बहुत दुखी है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने में खुद को देश के साथ जोड़ता हूं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'
9 / 10
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और सीपीआई नेता डी राजा भी इस मौके पर प्रणब मुखर्जी के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए पहुंचे। साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांतलि देने के लिए पहुंचे।
10 / 10
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मौके पर प्रणब मुखर्जी के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
टॅग्स :प्रणब मुख़र्जीनरेंद्र मोदीराहुल गांधीरामनाथ कोविंदजेपी नड्डाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप