लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्त्र की 'अल-हकीम' मस्जिद का किया दौरा, देखें तस्वीरें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: June 25, 2023 21:14 IST

Open in App
1 / 7
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को काहिरा में स्थित मिस्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया। इस मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार किया गया है।
2 / 7
मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के दूसरे दिन मोदी फातिमिया काल की शिया मस्जिद पहुंचे, जहां उनकी अगवानी मिस्र के पर्यटन एवं पुरातन मंत्री डॉ मुस्तफा वज़ीरी ने की। मोदी को मस्जिद दिखाई गई, जिसका जीर्णोद्धार करीब तीन महीने पहले ही पूरा किया गया है।
3 / 7
प्रधानमंत्री ने मस्जिद की दीवारों और दरवाजों पर की गई जटिल नक्काशी की सराहना की। मस्जिद का निर्माण 1012 में किया गया था। मोदी ने अरबी और अंग्रेजी में ट्वीट किया, “ काहिरा में ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा करके सम्मानित महसूस किया। यह मिस्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति का एक बड़ा प्रमाण है।”
4 / 7
विदेश मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बोहरा समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात की, जो इस शिया मस्जिद का रखरखाव करने में सक्रिय रूप से शामिल हैं और भारत तथा मिस्र के लोगों के बीच आपसी मजबूत रिश्तों को रेखांकित किया। मस्जिद में मुख्य रूप से जुमे (शुक्रवार) और दिन की सभी पांच ‘फर्ज़’ नमाज़ होती है।
5 / 7
अल हाकिम मस्जिद काहिरा की चौथी सबसे पुरानी मस्जिद है और शहर में दूसरी फातिमिया दौर की मस्जिद है। मस्जिद 13,560 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है, जिसका प्रांगण 5,000 वर्ग मीटर में है। भारत में बस गए बोहरा समुदाय का संबंध फातिमिया से है।
6 / 7
मिस्र में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने पहले कहा था कि बोहरा समुदाय 1970 के बाद से मस्जिद का रखरखाव कर रहा है। गुप्ते ने कहा था, “ प्रधानमंत्री का बोहरा समुदाय से बहुत गहरा लगाव है, जो कई वर्षों से गुजरात में भी बसे हैं। यह उनके लिए बोहरा समुदाय के एक बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर फिर से जाने का अवसर होगा।”
7 / 7
ऐतिहासिक मस्जिद का नामकरण 16वीं सदी के फातिमिया खलीफा के नाम अल हाकिम बामिर अल्लाह पर किया गया था और यह दाऊदी बोहरा समुदाय के लिए अहम धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले से ही दाऊदी बोहरा समुदाय से काफी पुराने और अच्छे रिश्ते हैं।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीमिस्रCairo
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील