लाइव न्यूज़ :

'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' का डर, सूअर के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध

By संदीप दाहिमा | Updated: July 26, 2022 15:12 IST

Open in App
1 / 4
उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के फरीदपुर स्थित एक फार्म में 20 सूअरों की 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' (एएसएफ) के कारण मौत हो जाने के बाद जिले में सूअर के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
2 / 4
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' से बचाव और रोकथाम के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिले में सूअर के मांस और उससे निर्मित उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।
3 / 4
इसके अलावा जिले में अब कहीं सूअरों के बाजार भी नहीं लगेंगे। उन्होंने कहा कि एएसएफ सूअरों में फैलने वाला संक्रामक एवं बेहद घातक रोग है। बचाव और रोकथाम के लिए रोग प्रभावित क्षेत्र में सूअरों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।
4 / 4
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान द्वारा पिछली 20 जुलाई को की गई दो मृत सूअरों के नमूनों की जांच में उनमें एएसएफ की पुष्टि हुई थी। उसके बाद से फरीदपुर स्थित डंडिया भंडसर के पिगरी फार्म में अब तक 20 सूअरों की मौत हो चुकी है।
टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप