लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: पद्मावती नदी से बाहर आया 500 साल पुराना भगवान गोपीनाथ का मंदिर, करीब 150 साल पहले हुआ था जलमग्न

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 13, 2020 13:17 IST

Open in App
1 / 4
इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH) की पुरातत्व सर्वेक्षण टीम ने हाल ही में दावा किया है कि उन्होंने कटक से महानदी में एक प्राचीन जलमग्न मंदिर की खोज की। (फोटो सोर्स- ट्विटर)
2 / 4
बताया जा रहा है कि यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है। इंडिया टुडे के अनुसार, इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH) के प्रोजेक्ट असिस्टेंट दीपक कुमार नायक ने बताया कि ओडिशा के नयागढ़ स्थित बैद्येश्वर के पास महानदी की शाखा पद्मावती नदी के बीच में मंदिर मौजूद है। (फोटो सोर्स- ट्विटर)
3 / 4
उन्होंने ये भी बताया कि करीब 60 फीट ऊंचे इस मंदिर के मस्तक, उसके निर्माण कार्य और वास्तुशिल्प को देखकर ये प्रतीत होता है कि यह 15वीं या 16वीं सदी में बनाया गया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मंदिर जिस स्थान पर मिला है, उस इलाके को सतपताना कहा जाता है। भगवान गोपीनाथ की पूजा यहां सातों गांव करते थे, जिसके कारण ये मंदिर उसी समय बनवाया गया था। (फोटो सोर्स- ट्विटर)
4 / 4
जानकारी के अनुसार, करीब 150 साल पहले बाढ़ आने के कारण नदी का प्रवाह बदल गया, जिसके चलते पूरा गांव इसकी चपेट में आने से डूब गया। ऐसे में यहां के सातों गांव और मंदिर डूब गए। दीपक कुमार का कहना है कि 19वीं सदी के आसपास ही ये घटना हुई है। पद्मावती नदी गांव के स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में लगभग 22 मंदिर हैं जो पानी के भीतर हैं, लेकिन भगवान गोपीनाथ के मंदिर का केवल मस्तक पिछले कुछ वर्षों से दिखाई दे रहा था क्योंकि यह सबसे लंबा मंदिर था। (फोटो सोर्स- ट्विटर)
टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील