Navratri 2022: पटना के नागेश्वर बाबा ने अपनी छाती पर 21 कलश की स्थापना, कहा - '26 सालों से ये कलश स्थापना कर रहा हूं'

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: September 27, 2022 03:02 PM2022-09-27T15:02:21+5:302022-09-27T15:02:21+5:30

Next

पटना के पुनाईचक स्थित नौलखा दुर्गा मंदिर में शक्ति के उपासक श्री श्री 108 नागेश्वर बाबा अपने छाती पर 21 कलशों की स्थापना की। 21 कलश का वजन करीब 50 किलो हैं। (फोटो: Twitter/ANI)

नागेश्वर बाबा 36 साल की उम्र से लगातार सीने पर कलश रखकर माता की आराधना करते आ रहे हैं। (फोटो: Twitter/ANI)

उन्होंने कहा, "मैं पिछले 26 सालों से ये कलश स्थापना कर रहा हूं। मेरा उद्देश्य है कि धर्म का कल्याण हो देश का कल्याण हो।" (फोटो: Twitter/ANI)

नागेश्वर बाबा 21 कलश सीने पर रखकर निराहार एवं निर्जला अन्न-जल त्याग कर का माँ जगदम्बा की जन-कल्याणनार्थ के लिए आराधना कर रहे हैं। (फोटो: Twitter/ANI)

वे दशमी तक माता की आराधना करेंगे और एकादश को भोजन ग्रहण करेंगे। (फोटो: Twitter)