लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi: पीएम मोदी बोले कुमाऊं का पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर जरूर देखें, शेयर की तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: October 14, 2023 18:49 IST

Open in App
1 / 5
Uttarakhand: हाल में उत्तराखंड के कुमांऊ दौरे से लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आदि कैलाश एवं जागेश्वर धाम यात्रा उनके जीवन की ऐतिहासिक यात्राओं में शामिल हो गई है। यह बात प्रधानमंत्री ने स्वयं अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर साझा की । पार्वती कुंड एवं जागेश्वर धाम यात्रा से मंत्रमुग्ध मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “यदि कोई मुझसे पूछे- आपको उत्तराखंड में एक जगह अवश्य देखनी चाहिए तो वह कौन सी जगह होगी, तो मैं कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर अवश्य देखने चाहिए।
2 / 5
प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।” अपने दूसरे पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा, “बेशक, उत्तराखंड में घूमने लायक कई प्रसिद्ध जगहें हैं और मैंने भी अक्सर उत्तराखंड का दौरा किया है। इसमें केदारनाथ और बदरीनाथ के पवित्र स्थान शामिल हैं जो सबसे यादगार अनुभव हैं । लेकिन, कई वर्षों के बाद पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर में लौटना विशेष रहा।’’ प्रधानमंत्री के पोस्ट के जवाब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों की ओर से उनका आभार प्रकट करते हुए लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड धार्मिक, आध्यात्मिक एवं साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।
3 / 5
आपकी दूरदृष्टि के अनुरूप रोड, रेल और रोपवे निर्माण के माध्यम से श्रद्धालुओं के आवागमन को सुविधाजनक बनाया जा रहा है।’’ धामी ने लिखा, “प्रधानमंत्री जी के आदि कैलाश, पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम के ऐतिहासिक भ्रमण से न केवल इन पवित्र स्थलों को नई पहचान मिली है बल्कि स्थानीय लोगों की समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।
4 / 5
मानसखंड मंदिर माला मिशन को वैश्विक पहचान दिलाने एवं देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रति आपके असीम स्नेह एवं प्रेम हेतु समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आभार । ’’ प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के दौरे पर आए थे जहां उन्होंने 14 हजार फीट से अधिक की उंचाई पर स्थित आदि कैलाश चोटी के दर्शन और पार्वती कुंड के किनारे स्थित प्रा्चीन शिव मंदिर में पूजा की थी।
5 / 5
अपने एक दिवसीय दौरे में वह 124 मंदिरों के समूह जागेश्वर धाम भी गए थे।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तराखण्डभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील