लाइव न्यूज़ :

सुपर चक्रवात से मॉनसून में देरी, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में अक्टूबर में इस दिन होगी बारिश

By संदीप दाहिमा | Updated: September 30, 2022 22:43 IST

Open in App
1 / 5
सुपर चक्रवात नोरु के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण देश से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी में देरी होना तय है। इससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है।
2 / 5
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह भी कहा गया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण इस बार सितंबर में देश के उत्तर और उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में सामान्य से छह फीसदी अधिक बारिश हुई जिसने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की कमी को कम करने में मदद की।
3 / 5
देश में लगातार चाथे साल अच्छी मॉनसूनी बारिश हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि गंगा के मैदानी क्षेत्र से मॉनसून की देर से वापसी रबी सीजन के दौरान किसानों के लिए मददगार साबित होगी।
4 / 5
भारत मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय माहपात्र ने कहा, ‘‘बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वोत्तर दिशा में बने चक्रवाती परिसंचरण के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ने की उम्मीद है जिससे गंगा के मैदानी क्षेत्र में अच्छी बरसात होगी।’’ उन्होंने कहा कि मॉनसून की वापसी 20 सितंबर से शुरू हो जाती है।
5 / 5
लेकिन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपर मौजूद मौसमी प्रणाली के कारण यह इस बार 13 अक्टूबर तक रुकेगा। यानी मॉनसून की वापसी 13 अक्टूबर के बाद होगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है।
टॅग्स :मानसूनमौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए