लाइव न्यूज़ :

MCD Election Final Result: आप ने जीती 134 सीट, भाजपा 104 पर विजयी, आम आदमी पार्टी दफ्तर पर जश्न

By संदीप दाहिमा | Updated: December 7, 2022 16:38 IST

Open in App
1 / 5
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 104 सीट व कांग्रेस ने 9 सीटों पर विजय हासिल की है। तीन निर्दलीय भी निर्वाचित हुए हैं।
2 / 5
राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को दोपहर तीन बजे के बाद सभी 250 सीटों पर मतगणना संपन्न होने का ऐलान किया। वहीं, इससे पहले एमसीडी चुनाव मतगणना के नतीजों में आम आदमी पार्टी को सफलता मिलने के साथ ही पार्टी के यहां स्थित दफ्तर पर जश्न शुरू हो गया।
3 / 5
आप के दफ्तर पर जुटे कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने पार्टी के झंडे लहराये और ढोल-नंगाड़ों की थाप पर नृत्य शुरू कर दिया। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई। आप नेता गोपाल राय, आतिशी और दुर्गेश पाठक सहित समर्थकों और अन्य नेता पार्टी कार्यालय में जश्न में शामिल हुए।
4 / 5
कार्यालय के बाहर सड़कों पर समर्थक ‘आप’ के आधिकारिक चुनावी गीत ‘एमसीडी में अरविंद केजरीवाल’ पर झूमते नजर आए। एमसीडी चुनावों में ‘आप’ की पहली जीत का जश्न मनाया जा रहा है। पूरे परिणाम आने के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जनता को संबोधित किए जाने की संभावना है।
5 / 5
सुबह करीब नौ बजे शुरुआती रुझानों में भाजपा 66 सीटों पर और ‘आप’ 30 सीटों पर आगे चल रही थी। कांग्रेस सिर्फ तीन सीटों पर आगे थी। मतगणना बढ़ने के साथ ‘आप’ और भाजपा के बीच का अंतर कम होता गया और सुबह करीब 9.05 बजे भाजपा 107 सीटों पर और आप 95 सीटों पर आगे चल रही थी। सुबह करीब 10.30 बजे ‘आप’ (123) भाजपा (108) से आगे निकल गई। कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही थी।
टॅग्स :आम आदमी पार्टीBJPदिल्ली एमसीडी चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो