लाइव न्यूज़ :

बसवराज बोम्मई परिवार ही नहीं, कई पुत्र-पुत्री भी बने पिता की तरह मुख्यमंत्री, यहां देखिए लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 28, 2021 17:54 IST

Open in App
1 / 15
कर्नाटक में मंगलवार को बसवराज बोम्मई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही बोम्मई का नाम मुख्यमंत्री बनने वाले उन पिता-पुत्र की जोड़ी में शुमार हो जाएगा जिन्होंने विभिन्न राज्यों की कमान संभाली है।
2 / 15
उत्तरी कर्नाटक से आने वाले लिंगायत नेता बसवराज बोम्मई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस आर बोम्मई के पुत्र हैं। वह 1988 से 1989 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे थे। 61 वर्षीय बोम्मई पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार में गृह, कानून, संसदीय एवं विधायी कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
3 / 15
बोम्मई से पहले कर्नाटक में एक और पिता-पुत्र की जोड़ी है जिसने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला और वह हैं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा का परिवार। देवेगौड़ा कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। बाद में उनके पुत्र एच डी कुमारस्वामी भी राज्य के मुख्यमंत्री बने।
4 / 15
वर्तमान में एक और दक्षिणी राज्य ऐसा है जहां के पिता-पुत्र की जोड़ी इस सूची में शामिल है। तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एम के स्टालिन हैं और उनके पिता एम करूणानिधि भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। करूणानिधि के निधन के बाद स्टालिन ने पार्टी की कमान संभाली और पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को शानदार सफलता दिलाई तथा राज्य के मुख्यमंत्री बने।
5 / 15
सूची में आंध्र प्रदेश के रेड्डी परिवार का भी नाम शामिल है। वहां के वर्तमान मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी के पुत्र हैं।
6 / 15
ओड़िशा के पटनायक परिवार का नाम भी इस सूची में प्रमुख स्थान रखता है। उनके पिता बीजू पटनायक भी ओड़िशा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
7 / 15
झारखंड में यह कारनामा पिछले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर हेमंत सोरेन ने कर दिखाया। उनके पिता शिबू सोरेन भी राज्य की कमान संभाल चुके हैं।
8 / 15
पिता-पुत्र के मुख्यमंत्री बनने की सूची में पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय का नाम भी शामिल है। वहां के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा का नाम देश के उन चुनिंदा मुख्यमंत्रियों में शामिल है जो अपने पिता के बाद राज्य के शीर्ष पद पर काबिज होने में कामयाब रहे।
9 / 15
पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश ने भी यह कारनामा कर दिखाया है। वहां के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं और उनके पिता दोरजी खांडू भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
10 / 15
जम्मू कश्मीर के अब्दुल्ला परिवार। अब्दुल्ला परिवार की तो तीन पीढ़ियों को मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला। पहले शेख अब्दुल्ला राज्य के मुख्यमंत्री बने। उनके बाद उनके पुत्र फारूक अब्दुल्ला और फिर उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली।
11 / 15
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी इस सूची में शुमार है। उनके पिता शंकर राव चव्हाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
12 / 15
हरियाणा का चौटाला परिवार भी इस मामले में पीछे नहीं है। देवी लाल के बाद उनके पुत्र ओम प्रकाश चौटाला भी राज्य के मुख्यमंत्री बने। 
13 / 15
विजय बहुगुणा हेमवती नंदन बहुगुणा के पुत्र हैं, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
14 / 15
मुख्यमंत्री की कुर्सी पर एक बाप-बेटी की जोड़ी भी है। इससे पहले, मुफ्ती मोहम्मद सईद और उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के सीएम के रूप में कार्य किया था।
15 / 15
देश की राजनीति में पिता-पुत्र की और भी जोडि़यां शामिल हैं जिन्होंने अपने-अपने राज्यों में मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली। इनमें उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश यादव हैं।
टॅग्स :बसवराज एस बोम्मईकर्नाटकतमिलनाडुआंध्र प्रदेशझारखंडअरुणाचल प्रदेशमेघालयहरियाणाजम्मू कश्मीरउत्तर प्रदेशउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब