International Yoga Day 2022: योग दिवस पर मैसूर में पीएम मोदी ने 15 हजार लोगों के साथ किया योग, राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने भी योग दिवस पर लोगों को दी बधाई

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: June 21, 2022 11:52 AM2022-06-21T11:52:50+5:302022-06-21T11:55:45+5:30

Next

भारत सहित आज पूरी दुनिया में अंतराराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। (फोटो: ट्विटर)

आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर मैसूर में 15 हजार लोगों के साथ योग किया। (फोटो: ट्विटर)

वे मैसूर पैलेस में आयोजित एक सामूहिक कार्यक्रम में लोगों के साथ योगाभ्यास कर रहे हैं। (फोटो: ट्विटर)

पीएम मोदी ने इस मौके पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग केवल व्यक्तिगत तौर पर किसी को शांति नहीं देता बल्कि ये राष्ट्र और पूरी दुनिया में शांति के लिए जरूरी हैं। (फोटो: ट्विटर)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। (फोटो: ट्विटर)

8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया योग। (फोटो: ट्विटर)

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में अन्य लोगों के साथ योगाभ्यास करते हुए तस्वीरें साझा की। (फोटो: ट्विटर)