लाइव न्यूज़ :

भारत में बनी मिसाइल ‘ध्रुवास्त्र’ सेना में शामिल, 7 km के दायरे में दुश्मन के टैंक तबाह, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 22, 2020 21:51 IST

Open in App
1 / 8
भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित समेकित परीक्षण केन्द्र से स्वदेश में विकसित अपने एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल ध्रुवास्त्र के तीन सफल परीक्षण किए। रक्षा सूत्रों ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी। 
2 / 8
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित ध्रुवास्त्र को हेलीकॉप्टर से लांच किया जा सकता है कि वह दुनिया के सबसे आधुनिक एंटी-टैंक हथियारों में से एक है।
3 / 8
डीआरडीओ द्वारा विकास के दौरान किए जाने वाले परीक्षणों के तहत इस अत्याधुनिक मिसाइल को 15 जुलाई को दो बार और 16 जुलाई को एक बार लांच किया गया। 
4 / 8
उन्होंने बताया कि सीधा निशाना लगाते हुए तीनों परीक्षण किए गए और वे सफल रहे। सूत्रों ने बताया कि जमीन से लांचर से दाग कर इस मिसाइल के कई महत्वपूर्ण पैरामीटर की जांच की गई।
5 / 8
ध्रुवास्त्र हमारे पुराने मिसाइल ‘नाग हेलीना’ का हेलीकॉप्टर संस्करण है। इसमें कई नए फीचर हैं और आसमान से सीधे दाग कर इससे दुश्मन के बंकर, बख्तरबंद गाड़ियों और टैंकों को नष्ट किया जा सकता है।
6 / 8
यह नाग मिसाइल का अपग्रेड वर्जन है, 230 मी/सेकेंड की रफ्तार से लक्ष्य पर निशाना साधती है। ध्रुवास्त्र सेना के बेड़े में पहले से शामिल नाग मिसाइल का अपग्रेडेड वर्जन है। यह 7 किलोमीटर के दायरे में दुश्मन के टैंकों को निशाना बना सकती है।
7 / 8
पिछले साल थार के रेगिस्तान में एंटी टैंक मिसाइल नाग की थर्ड जनरेशन का 12 दिन टेस्ट किया गया था। यह फायर एंड फॉरगेट सिस्टम पर काम करती है। यानी इसे दागे जाने के बाद फिर कोई कमांड की जरूरत नहीं होती।
8 / 8
नाग मिसाइल किसी भी टैंक को ध्वस्त कर सकती है। यह उड़ान भरने के बाद अपने ऑपरेटर के पास पूरे इलाके के फोटो भी भेजती रहती है। इससे क्षेत्र में मौजूद दुश्मन के टैंकों की संख्या पता चल जाती है। इसके आधार पर दूसरी मिसाइल दाग कर उन्हें नष्ट किया जा सकता है। यह मिसाइल एक बार में आठ किलोग्राम वारहैड लेकर जाती है।
टॅग्स :डीआरडीओराजनाथ सिंहमिसाइलचीनपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप