लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 12249 नए मामले,13 और मरीजों की मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: June 22, 2022 14:17 IST

Open in App
1 / 5
देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,249 नए मामले सामने आने से कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,31,645 हो गई, वहीं 13 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,903 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,300 की बढ़ोतरी होने से उनकी संख्या बढ़कर 81,687 हो गयी है।
2 / 5
मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 0.19 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.60 प्रतिशत है। संक्रमण से अब तक 4,27,25,055 लोग उबर चुके हैं। संक्रमण से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
3 / 5
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक लोगों को 196.45 करोड़ खुराकें दी गयी है। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
4 / 5
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।
5 / 5
पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। जिन 13 लोगों ने संक्रमण से जान गंवाई है, उनमें से आठ केरल से और दिल्ली, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से एक-एक मरीज शामिल था।
टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर