लाइव न्यूज़ :

Mobile number Update on Aadhar Card: आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे बदल सकते हैं, आसान है तरीका, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2020 09:48 IST

Open in App
1 / 10
Mobile number Update on Aadhaar Card: आज के दौर में आधार कार्ड बेहद जरूरी हो गया है। कई सरकारी और अन्य कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। साथ ही जरूरी है कि आप अपना आधार कार्ड इनकम टैक्स रिकॉर्ड्स, बैंक अकाउंट, इंश्योरेंस पॉलिसी आदि के साथ भी लिंक करें।
2 / 10
कई बार कोई ऑनलाइन सर्विस हासिल करने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत हमें लगती है। ऐसे में आधार कार्ड के लिए दिया गया मोबाइल नंबर बेहद जरूरी हो जाता है। आधार कार्ड बनवाने के दौरान मोबाइल नंबर दिया जाना चाहिए। हालांकि, बाद में अगर आपका नंबर किसी वजह से बदल गया है तो इसे भी आप अपडेट कर सकते हैं।
3 / 10
यूजर को अपना मोबाइल नंबर अपडेट या रजिस्टर कराने के लिए किसी अन्य दस्तावेज को भी रखने की जरूरत नहीं होती है। आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो आदि संबंधित विवरण भी अपडेट करा सकते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आधार कार्ड में फोन नंबर कैसे अपडेट करें, तो जान लीजिए ये आसान स्टेप्स
4 / 10
इसके लिए आपको सबसे पहले यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.uidai.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको 'माई आधार' विकल्प पर जाना होगा। यहां 'लोकेट एंड एनरोलमेंट सेंटर' पर क्लिक करें।
5 / 10
अब यूजर के सामने एक अलग विडों खुलेगी। यहां आप राज्य, पिन नंबर और पता डालने के बाद ये जान पाएंगे आपके आसपास सबसे करीब UIDAI केंद्र कहा पर है।
6 / 10
आपको उस केंद्र पर जाना होगा। यहां आपको 'आधार करेक्शन फॉर्म' दिया जाएगा जहां आपको अपना विवरण देना होगा।
7 / 10
इस फॉर्म में आप अपना अपडेटेड मोबाइल नंबर भी डाले। ध्यान रहे, आपका नंबर एक्टिव होना चाहिए।
8 / 10
इसके बाद 'आधार करेक्शन फॉर्म' को जमा करा दें। साथ ही आपको पहचान के सत्यापित करने के लिए अपना बायोमेट्रिक्स भी देना होगा।
9 / 10
इसके बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) के साथ एक स्लिप मिल जाएगा।
10 / 10
इस स्लिप पर लिखे URN के माध्यम से आप फोन नंबर को अपडेट करने के लिए दी गई अर्जी के स्टेटस को ऑनलाइन देख सकेंगे। अगले कुछ दिनों में आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाएगा, जिसका मतलब ये हुआ कि आपका नंबर आधार कार्ड में अपडेट कर दिया गया है।
टॅग्स :आधार कार्डमोबाइल नंबरयूआईडीएआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष