लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा "शाह जो कहते हैं वह करते हैं"

By संदीप दाहिमा | Updated: December 20, 2023 18:22 IST

Open in App
1 / 6
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बुधवार को लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह की जमकर की तारीफ की और अक्षय कुमार की एक फिल्म के संवाद से मिलते-जुलते शब्दों का उपयोग करते हुए कहा कि ‘‘अमित शाह जो कहते हैं वह करते हैं और जो नहीं कहते उसे (वह) जरूर करते हैं।’’
2 / 6
भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 पर चर्चा में भाग लेते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि तीनों विधेयकों के कानून बनने के बाद अपराधियों की रूह कांपने लगेगी। हेमा मालिनी ने कहा, ‘‘अमित शाह जो कहते हैं वह करते हैं और जो नहीं कहते हैं उसे (वह) जरूर करते हैं।’’
3 / 6
उन्होंने किसी फिल्म का उल्लेख नहीं किया, लेकिन अक्षय कुमार ने फिल्म ‘राउडी राठौड़’ में कुछ इस तरह का संवाद बोला था। उस फिल्मी संवाद में कहा गया था, ‘‘मैं जो कहता हूं वह करता हूं, जो नहीं कहता वह डेफिनेटली (जरूर) करता हूं।’’
4 / 6
हेमा मालिनी ने पशुओं के खिलाफ क्रूरता रोकने के लिए संबंधित कानून में संशोधन करने का गृहमंत्री और सरकार से आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘पुराने कानून के तहत पशु के साथ क्रूरता के मामले में 50 रुपये का जुर्माना लगता है। इस कानून में बदलाव करने की जरूरत है।’’
5 / 6
हेमा मालिनी ने कहा कि ‘पशु क्रूरता-मुक्त भारत’ बनाने के लिए कानून में संशोधन लाया जाए। विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि पहले की सरकारों में इच्छाशक्ति का अभाव था, लेकिन यह सरकार अपनी इच्छाशक्ति की बदौलत ये विधेयक लेकर आई है।
6 / 6
उन्होंने कहा कि प्रताड़ना करने वालों को दंड मिलेगा, इसका भी विधेयक में प्रावधान किया गया है।
टॅग्स :अमित शाहहेमा मालिनीBJPभारतदिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम