लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, बदला मौसम का मिजाज, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 22, 2020 14:44 IST

Open in App
1 / 11
दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया, लेकिन भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है और राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।
2 / 11
आईएमडी सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 43.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। लोधी रोड के मौसम स्टेशन में 44.4 मिमि बारिश दर्ज हुई है। शहर के कई इलाकों और अहम मार्गों पर काफी जलभराव हो गया।
3 / 11
आईएमडी में क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मानसून पूर्व की बारिश सोमवार और मंगलवार को जारी रह सकती है। मानसून पश्चिम उत्तर प्रदेश को कवर करके बुधवार तक दिल्ली में दस्तक दे सकता है।
4 / 11
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, दिल्ली में मानसून के जल्दी आने का कारण पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में चक्रवातीय दबाव बनना है जो 19 और 20 जून को दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ा था। श्रीवास्तव ने कहा कि इसने मानसून को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में मदद की।
5 / 11
उम्मीद है कि यह 22-23 जून तक मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद बुधवार से मानसून दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक देना शुरू कर देगा। आईएमडी ने इस बार दिल्ली में 103 प्रतिशत (सामान्य) बारिश का अनुमान जताया है।
6 / 11
शनिवार और रविवार के बाद सोमवार की सुबह भी दिल्ली में बारिश होने से झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली है. वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने शहर में मॉनसून आने तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है।
7 / 11
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मॉनसून के दिल्ली में 27 जून तक दस्तक देने की संभावना थी लेकिन पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण अब यह 2-3 दिन पहले आ सकता है. यानी 24 जून तक दिल्ली में मॉनसून पहुंच जाएगा।
8 / 11
मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा, सौराष्ट्र-कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराईकल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली , राजस्थान के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इसके साथ कई राज्यों में आंधी तूफान का भी अलर्ट है। 
9 / 11
हाल फिलहाल में देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम बिगड़ा हुआ है। कुछ दिनों पहले तक भीषण गर्मी से देशवासियों का हाल बेहाल था, लेकिन कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, अभी भी पर्याप्त बारिश ना होने के कारण थोड़ी सी धूप भी आदमी को परेशान कर देती है।
10 / 11
जनता को अभी भी मानसून का इंतजार है, जिससे काफी दिनों के लिए मौसम का मिजाज पक्ष में रह सके। इसको लेकर अच्छी सूचना भी जारी हुई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप में कुछ राज्यों का नाम लेकर मानसून की तारीख निर्धारित की है। जल्द देश में मानसून होगा, लेकिन इसके साथ ही कई राज्यों में आफत की बारिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता। 
11 / 11
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा देश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, केरल-माहे और लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और बिहार के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है।
टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीनॉएडानोएडा समाचारमध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशबिहारमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप