लाइव न्यूज़ :

'Arogya Van': आरोग्य वन का उद्घाटन, पांच लाख से अधिक औषधियां, सेल्फी प्वाइंट, जानें खासियत, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 30, 2020 14:47 IST

Open in App
1 / 11
गुजरात में आरोग्य वन का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोग्य वन का दौरा किया।
2 / 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं। अपने दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी केवडिया पहुंचे, पीएम मोदी ने वहां आरोग्य वन का उद्घाटन किया। इस वन में करीब पांच लाख से अधिक औषधियां हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने यहां गोल्फ कार्ट में बैठ पूरे वन का चक्कर लगाया, इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। 
3 / 11
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ के निकट नवनिर्मित आरोग्य वन, एकता मॉल और बच्चों के लिए पोषक पार्क का उद्घाटन किया। आरोगय वन में 15 एकड़ में औषधीय गुणों से युक्त पौधे लगाए गए हैं। इसमें 380 प्रजाति के पांच लाख पेड़ हैं।
4 / 11
योग व आयुर्वेद को ध्यान में रखते हुए इसका विकास किया गया। दो दिवसीय दौरे पर आज गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री ने पहले गांधीनगर में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल और गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार नरेश कनोडिया व उनके संगीतकार भाई महेश कनोडिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।
5 / 11
यहां से प्रधानमंत्री केवडिया पहुंचे और आरोग्य वन का लोकार्पण किया। उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ इसका अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री ने एकता मॉल का भी उद्घाटन किया। इस मॉल में भारत की मौजूदा हस्तकलाओं और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है।
6 / 11
यहां पर पूरे देश से आए उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक उसका उद्देश्य एकता का संदेश देना है। यह मॉल 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है। मॉल में 20 एम्पोरियम हैं, जो प्रत्येक राज्य का प्रतिनिधत्व करते हैं।
7 / 11
एकता मॉल को केवल 110 दिनों में निर्मित किया गया है। प्रधानमंत्री ने बच्चों के लिए पोषक पार्क का भी उद्घाटन किया। उन्होंने पार्क का भ्रमण किया और बच्चों को आकर्षित करने वाली विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। यह दुनिया का पहला प्रौद्योगिकी आधारित पार्क है जो 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है।
8 / 11
मार्च में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से मोदी का अपने गृह राज्य गुजरात का यह पहला दौरा है। इस दौरान वह केवडिया और अहमदाबाद के बीच समुद्री विमान सेवा की शुरुआत भी करेंगे।
9 / 11
वह सरदार पटेल जुओलॉजिकल पार्क ‘जंगल सफारी’ का उद्घाटन करेंगे, जो भारत के ‘लौह पुरुष’ की 182 मीटर लंबी प्रतिमा ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ के पास स्थित है। मोदी अपनी यात्रा के दौरान स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को 31 अक्टूबर को उनकी जयंती के दिन ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। 
10 / 11
पार्क में एक न्यूट्री ट्रेन की भी व्यवस्था है, जिसके स्टेशन के नाम भी काफी रोचक रखे गए हैं। जिनके फलशाखा गृहम, पायोनागिरी, अन्नपूर्णा, पोषण पुराण, स्वस्थ भारत नाम दिए गए हैं। प्रधानमंत्री ने न्यूट्री ट्रेन की सवारी करते हुए विभिन्न स्टेशनों का मुआयना किया।
11 / 11
इस पार्क का उद्देश्य विभिन्न गतिविधियों के जरिए पोषक भोजन के प्रति जागरूकता फैलाना है। पार्क में इसके लिए मिरर मेज, 5डी वर्चुअल रियल्टी थिएटर और ऑगमेंटेंड रियल्टी गेम की भी व्यवस्था की गई है।
टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीविजय रुपानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों