लाइव न्यूज़ :

सोने के हाजिर भाव में भारी उछाल, चांदी में भी जबरदस्त तेजी, जानें क्या है नई कीमतें

By स्वाति सिंह | Updated: December 22, 2020 13:06 IST

Open in App
1 / 10
घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
2 / 10
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के हाजिर भाव में सोमवार को 496 रुपये की तेजी आई
3 / 10
इस तेजी से सोने का भाव 50,297 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी और रुपये में गिरावट के चलते घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई।
4 / 10
गौरतलब है कि सोना इससे पिछले सत्र में 49,801 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
5 / 10
वहीं, चांदी की हाजिर कीमतों में सोमवार को जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। चांदी के भाव में 2,249 रुपये की जबरदस्त उछाल आई है।
6 / 10
इस तेजी से चांदी का भाव 69,477 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 67,228 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
7 / 10
भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 17 पैसे कमजोर होकर 73.73 पर ट्रेड कर रहा था।
8 / 10
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना सोमवार को बढ़त के साथ 1,898 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी भी बढ़त के साथ 26.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।
9 / 10
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के कारण कोरोना वैक्सीन के वितरण से उत्पन्न विश्वास कमजोर हो रहा है। इसके चलते सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है।
10 / 10
सोमवार को भारत सहित कई एशियाई और यूरोपियन शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है।
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम