Father's Day 2022: फादर्स डे पर पिता को दे सकते हैं ये शानदार गिफ्ट, हो जाएंगे खुश

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: June 17, 2022 06:57 PM2022-06-17T18:57:52+5:302022-06-17T18:57:52+5:30

Next

फोटो फ्रेम: फादर्स डे पर अपना और पापा का कोई यादगार फोटो गिफ्ट कर सकते हैं। अपनी पसंद के अनुसार आप फोटो फ्रेम में कई फोटो का कोलॉज बनाकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।

फिटनेस बैंड: आज कल हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है। ऐसे में आप अपने पापा को फिटनेस बैंड गिफ्ट कर सकते हैं। यह उनके बहुत काम आएगा।

कॉफी मग: आप फादर्स डे पर अपने पिता को कॉफी मग गिफ्ट कर सकते हैं। प्रिंटेट कॉफी मग के साथ आप अपने पिता के लिए World’s Best Dad, happy Father's Day जैसी लाइन लिख सकते हैं या फिर आप इसमें अपने और अपने पापा की फोटो भी लगवा सकते हैं।

फोन कवर: फोन कवर फादर्स डे गिफ्ट का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जो उनके फोन को डैमेज होने से बचाएगा साथ ही फोन को एक नया लुक भी देगा।

घड़ी: अगर आपके पापा को घड़ी पहनने का शौक है तो फादर्स डे पर आप अपने पापा को एक नयी घड़ी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।

ग्रूमिंग हैंपर्स: फादर्स डे पर अपने पिता को ग्रूमिंग किट गिफ्ट कर सकते हैं। जिसमें ऑर्गेनिक शेविंग क्रीम, हेयर जेल, हर्बल साबुन में बहुत कुछ शामिल है, जो आपके पिता के रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं।