DRDO: चीन और पाकिस्तान संभल जाओ, अर्जुन टैंक से लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का परीक्षण, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 23, 2020 04:15 PM2020-09-23T16:15:55+5:302020-09-23T16:15:55+5:30

Next

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर तनाव के बीच रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) को एक और बड़ी सफलता मिली है। एमबीटी अर्जुन टैंक से लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया गया।

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एमबीटी अर्जुन टैंक से फायर किया गया। इस टेस्ट के दौरान एंटी टैंक मिसाइल ने तीन किलोमीटर दूरी पर मौजूद लक्ष्य को सफलतापूर्व नष्ट किया। डीआरडीओ के मुताबिक कई-प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च क्षमता के साथ इसे विकसित किया गया है और वर्तमान में एमबीटी अर्जुन में लगी बंदूक से फयर कर इसका तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है।

डीआरडीओ ने बताया कि यह मिसाइल तीन किलोमीटर तक बैठे टागरेट को अपना निशाना बना सकती है। ये कई सारे प्लेटफॉर्म लॉन्च क्षमता के साथ विकसित किया गया है। मौजूदा समय में एमबीटी अर्जुन की एक बंदूक से तकनीकी मूल्यांकन के परीक्षणों से गुजर रहा है। 

इस यान की रफ्तार आवाज की रफ्तार से आधी है। इसमें 2जी क्षमता है और 30 मिनट तक ऑपरेट करने की क्षमता है। यह पूरी तरह से ऑटोनॉमस फ्लाइट लेने में सक्षम है।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, अहमदनगर में केके रेंज (एसीसी एंड एस) में एमबीटी अर्जुन से लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। भारत को डीआरडीओ पर गर्व है जो निकट भविष्य में आयात निर्भरता को कम करने की दिशा में काम कर रहा है।

डीआरडीओ ने बताया कि यह मिसाइल तीन किलोमीटर तक बैठे टागरेट को अपना निशाना बना सकती है। ये कई सारे प्लेटफॉर्म लॉन्च क्षमता के साथ विकसित किया गया है। मौजूदा समय में एमबीटी अर्जुन की एक बंदूक से तकनीकी मूल्यांकन के परीक्षणों से गुजर रहा है।