लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, जनजीवन ठहरा, सड़कें वीरान, पुलिस पहरा, देखें तस्वीरें...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 17, 2021 18:35 IST

Open in App
1 / 8
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सप्ताहांत पर लगाए गए कर्फ्यू के कारण जनजीवन ठहर गया।
2 / 8
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे कर्फ्यू लगाया गया था जो सोमवार सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा।
3 / 8
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “कोरोना के कारण दिल्ली में आज और कल कर्फ्यू है। कृपया इसका पालन करें। हमें साथ मिलकर कोरोना को हराना होगा।”
4 / 8
कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं जैसे टीका लगवाने वालों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट इत्यादि जाने वालों और सब्जी तथा फल बेचने वालों के लिए दिल्ली सरकार और पुलिस ने ई-पास जारी किए हैं।
5 / 8
सरकार ने कहा है कि रात्रि कर्फ्यू के लिए पहले से जारी पास सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान भी मान्य होगा। सार्वजनिक परिवहन सेवाओं जैसे डीटीसी और क्लस्टर बस तथा मेट्रो ट्रेन में कमी की गयी है। 
6 / 8
दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने सभी जिलों के पुलिस उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के तेजी से प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए सप्ताहांत प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
7 / 8
दिल्ली पुलिस प्रमुख ने शुक्रवार को रात 10 बजे सप्ताहांत कर्फ्यू की शुरुआत से कुछ घंटे पहले ये निर्देश दिए। सप्ताहांत कर्फ्यू सोमवार को सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई बिना वैध कारणों के घूमते हुए पाया जाता है, तो मामला दर्ज किया जाएगा और उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
8 / 8
कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर निकलता है, तो उससे निश्चित तौर पर पुलिसकर्मी पूछताछ करेंगे। सभी जिलों के डीसीपी के साथ अपनी बैठक में, श्रीवास्तव ने कोविड रोधी प्रतिबंधों और डीडीएमए के निर्देशों को लागू करने के लिए तैयारियों और कार्ययोजना की समीक्षा की।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्ली हाईकोर्टअरविंद केजरीवालकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?