लाइव न्यूज़ :

Delhi Weather Update: दिल्ली में उमस से लोग परेशान, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

By संदीप दाहिमा | Updated: September 9, 2022 11:49 IST

Open in App
1 / 5
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
2 / 5
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।
3 / 5
दिल्ली तथा उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में अगस्त में भी कोई खास बारिश नहीं हुई थी और सितंबर में भी अभी तक बारिश कम ही हुई है। अगले कुछ दिन भी अच्छी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने सितंबर में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान लगाया है।
4 / 5
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, शहर में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 123 रहा।
5 / 5
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील