लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में शनिवार तक उमस भरे मौसम से बड़ी राहत की कोई उम्मीद नहीं

By संदीप दाहिमा | Updated: July 7, 2022 20:54 IST

Open in App
1 / 5
बारिश के लगातार गायब रहने के बीच बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में उमस भरा मौसम रहा। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 39डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम कार्यालय ने कहा कि शनिवार को मध्यम बारिश हो सकती है जिससे तापमान कम होकर 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
2 / 5
हालांकि, शहर में मॉनसून ने 30 जून को जोरदार दस्तक दी थी लेकिन बाद के दिनों में कम बारिश होने से अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि हुई है। स्काईमेट वैदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा, ‘‘ ओडिशा में निम्नदबाव का क्षेत्र बना था और वह गुजरात पहुंचा था। उसने निम्न दबाव को मध्य भारत में खींचा था जिससे वहां भारी वर्षा हुई थी।’’ उन्होंने कहा कि मौसम तंत्र अब दक्षिण पाकिस्तान चला गया है एवं वहां वह क्षीण होने लगा है।
3 / 5
उनके अनुसार मानसूनी दबाव का पश्चिमी छोर फिर उत्तर की ओर जाएगा तथा मध्य पाकिस्तान में एक चक्रवातीय परिक्रमण बन रहा है, ऐसे में शनिवार एवं रविवार को पंजाब एवं हरियाणा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
4 / 5
मौसमविज्ञानी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तर पश्चिम राजस्थान में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। पिछले छह दिन में सफदरजंग वेधशाला में केवल 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। एक जून को मॉनसून के आगमन के बाद से सामान्य (106.5 मिलीमीटर) के मुकाबले 144.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
5 / 5
इसमें से 117.2 मिलीमीटर बारिश एक जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने पहले बुधवार के लिए मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था और बाद में इसे बृहस्पतिवार के लिए जारी किया गया। लेकिन बारिश दिल्ली से दूर ही रही। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई तक आकाश में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है।
टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसममानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप