लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लगातार 5वें दिन गर्मी और लू का प्रकोप जारी, सप्ताहांत तक राहत के आसार

By संदीप दाहिमा | Updated: June 7, 2022 22:04 IST

Open in App
1 / 6
दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन लू का प्रकोप जारी रहा और अगले दो दिन तक हालात समान रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ से सप्ताहांत तक कुछ राहत मिल सकती है। दिल्ली के आधार स्टेशन, सफदरजंग स्थित वेधशाला, में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।
2 / 6
दिल्ली के 11 मौसम केंद्रों में से पांच ने मंगलवार को भीषण गर्मी की स्थिति दर्ज की। मुंगेशपुर और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ये राजधानी में सबसे गर्म स्थान रहे। पीतमपुरा, नजफगढ़ और रिज में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.7 डिग्री सेल्सियस, 45.9 डिग्री सेल्सियस और 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
3 / 6
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इससे पहले मंगलवार को राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था। विभाग ने कहा कि भीषण गर्मी कमजोर लोगों-शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए मध्यम स्तर की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को जन्म दे सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी के जोखिम से बचने, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने और बाहर निकलने पर सिर को कपड़े या टोपी से ढकने की सलाह दी है।
4 / 6
मौसम विशेषज्ञों ने तेज पश्चिमी विक्षोभ की कमी और लगातार गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं की कमी को भीषण गर्मी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और हरियाणा में एक चक्रवात को प्रेरित कर सकता है, जिससे हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 10 जून से रुक-रुक कर मॉनसून पूर्व बारिश हो सकती है।
5 / 6
राजधानी में शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मॉनसून के 15 जून तक पूर्वी भारत में आने की उम्मीद के साथ, इसलिए पूर्वी हवाएं नमी लाएंगी जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मॉनसून गतिविधि तेज हो सकती है। पलावत ने कहा कि मॉनसून के दिल्ली में सामान्य तारीख 27-28 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है और अभी ऐसी कोई बाधा नजर नहीं आती, जो इसकी प्रगति को रोक सके।
6 / 6
उन्होंने कहा कि एक या दो सप्ताह में तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। पिछले साल, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया था कि मॉनसून अपनी सामान्य तिथि से लगभग दो सप्ताह पहले दिल्ली में प्रवेश करेगा। हालांकि, यह 13 जुलाई को राजधानी पहुंचा था, जिससे यह 19 साल में सबसे अधिक देरी से पहुंचा।
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए