लाइव न्यूज़ :

Delhi rains: भारी बारिश, ट्रैफिक जाम, कई जगह भरा पानी, कार फंसी, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 13, 2020 14:01 IST

Open in App
1 / 11
राष्ट्रीय राजधानी में मानसून आने के बाद से पहली बार बृहस्पतिवार को सबसे अधिक बारिश हुई। इससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया और यातायात भी बाधित हुआ।
2 / 11
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सुबह साढ़े बजे तक आयानगर मौसम केन्द्र में 99.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
3 / 11
पालम और रिज मौसम केन्द्र में क्रमश: 93.6 मिमी और 84.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
4 / 11
आईएमडी के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में 68 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के 15 मिमी से कम होने पर उसे हल्की, 15 से 64.5 मिमी के बीच होने पर मध्यम और 64.5 मिमी से अधिक होने पर भारी बारिश की श्रेणी में रखा जाता है।
5 / 11
भारी बारिश के कारण कई प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से यातायात धीमा पड़ गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने उच्च न्यायालय के पास एक पेड़ के गिरने से वहां यातायात धीमा होने की जानकारी दी।
6 / 11
राजा गार्डन और मायापुरी फ्लाईओवर पर भी काफी पानी भर गया है। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद अब बारिश की जो कमी थी वह पूरी होने की संभावना है।
7 / 11
आईएमडी के अनुसार बुधवार शाम तक शहर में अगस्त में होने वाली बारिश की तुलना में इस साल अब तक 72 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। पिछले 10 साल में यह सबसे कम बारिश है।
8 / 11
अभी तक दिल्ली में मानसून में 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में रात भर बारिश जारी रही’’ और आज दिन में भी बारिश होने की संभावना है।
9 / 11
मॉनसून की अक्षरेखा दिल्ली-एनसीआर के करीब बनी हुई है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण है। अरब सागर से उठी दक्षिण-पूर्वी हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं से आर्द्रता बनी है।
10 / 11
 अगले दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश जारी रहेगी। इससे पहले आईएमडी ने मंगलवार से बृहस्पतिवार के बीच एक-दो बार भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।
11 / 11
राष्ट्रीय राजधानी में रातभर बारिश के बाद बृहस्पतिवार सुबह भी बारिश जारी रही, जिससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज भी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टबाढ़दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी