लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लॉकडाउनः शराब की दुकानों पर भारी भीड़, पेटियां खऱीदते दिखे लोग, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 19, 2021 13:56 IST

Open in App
1 / 7
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। सोमवार रात 10 बजे से अगले सोमवार तक दिल्ली में लॉकडाउन लागू रहेगा। दिल्ली में जरूरी क्षेत्र से जुड़ी दुकानें खुली रहेंगी।
2 / 7
लॉकडाउन घोषणा होते ही शराब की दुकान पर भारी भीड़ लग गई। दिल्ली के खान और गोल मार्केट में शराब की दुकान के बाहर लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। 
3 / 7
दिल्‍ली में शराब की दुकान पर खड़े लोगों के द्वारा सामाजिक दूरी का ध्‍यान नहीं रखा है। शराब के ठेकों पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
4 / 7
दिल्ली में कई जगह पर भारी भीड़ देखी गई। कश्‍मीरी गेट, बुराड़ी, करोलबाग, चांदनी चौक,दरियागंज, लक्ष्‍मीनगर, देशबंधु गुप्‍ता रोड, मयूर विहार, गाजीपुर और आनंद विहार में लोग उमड़ पड़े।
5 / 7
लोग एक-एक पेटी शराब, बीयर की बोतलें खरीद कर ले जा रहे हैं, सिर्फ यहां ही नहीं, बल्कि दरियागंज और अन्य कई क्षेत्रों का भी यही हाल है।
6 / 7
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, यहां दवाओं, बेड, आईसीयू, ऑक्सीजन की गंभीर कमी है ऐसे में स्वास्थ्य प्रणाली को ध्वस्त होने से बचाने के लिए लॉकडाउन की बहुत आवश्यकता है।
7 / 7
लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं चलती रहेंगी, विवाह समारोहों में केवल 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी तथा इसके लिए विशेष पास जारी किए जाएंगे। (photo-ani)
टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनअरविंद केजरीवालदिल्लीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी