लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड से बचाव के लिए 12 से 14 साल के 13.21 लाख किशोरों का होगा टीकाकरण

By संदीप दाहिमा | Updated: March 15, 2022 18:21 IST

Open in App
1 / 5
छत्तीसगढ़ में बुधवार से 12 से 14 साल आयुवर्ग के किशोरों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। राज्य में इस आयु वर्ग के 13.21 लाख किशोरों के टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
2 / 5
इस आयु वर्ग के 13 लाख 21 हजार 286 बच्चों के टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है और इसके लिए पात्र लाभार्थी कोविन-ऐप पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
3 / 5
कोविड टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 12 से 14 साल आयुवर्ग के किशोरों को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई द्वारा बनाया गया ‘कॉर्बेवैक्स’ टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीके की पहली खुराक के चार सप्ताह बाद दूसरी खुराक का इंजेक्शन लगाया जाएगा।
4 / 5
शुक्ला ने बताया कि राज्य में 60 साल से अधिक आयु वाले लोगों को एहतियाती खुराक का इंजेक्शन (बूस्टर) लगाने के लिए कोमोरबिडिटी (अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होने) की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। उन्होंने बताया, ‘‘इस आयु वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें दूसरी खुराक लिए नौ महीने या 39 सप्ताह पूरे हो चुके हैं, वे निकटतम कोविड टीकाकरण केंद्र में जाकर बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।
5 / 5
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में 15 से 18 साल आयुवर्ग के 11 लाख 16 हजार 786 किशोरों को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक का इंजेक्शन लगाया जा चुका है।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाRaipur
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतकौन हैं आईपीएस संजीव शुक्ला?, रायपुर के पहले पुलिस आयुक्त नियुक्त

भारतछत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना जांच: परीक्षा में फेल और ट्रेन चलाते समय फोन पर लेता था जानकारी?, रेलवे ने अयोग्य लोको पायलट को किया नियुक्ति, 12 की मौत और 19 यात्री घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील