लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 2539 नए मामले, 60 लोगों की मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: March 17, 2022 13:40 IST

Open in App
1 / 5
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,539 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 4,30,01,477 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 30,799 रह गई है।
2 / 5
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 60 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,16,132 हो गई।
3 / 5
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,012 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गई है।
4 / 5
देश में अभी तक कुल 4,24,54,546 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 180.80 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 60 मामले सामने आए, जिनमें से 50 मामले केरल के थे।
5 / 5
आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 5,16,132 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,43,759, केरल के 67,008, कर्नाटक के 40,026, तमिलनाडु के 38,024, दिल्ली के 26,144, उत्तर प्रदेश के 23,492 और पश्चिम बंगाल के 21,191 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज