लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के 7240 नए मामले, 8 मरीजों की मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: June 9, 2022 11:03 IST

Open in App
1 / 6
देश में 99 दिनों बाद एक दिन में कोरोना वायरस के 7,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए जो दैनिक मामलों में करीब 39 फीसदी की वृद्धि है जबकि दैनिक संक्रमण दर 111 दिनों बाद दो प्रतिशत के पार दर्ज की गयी।
2 / 6
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 7,240 मामले दर्ज किए गए, जिससे महामारी के मामलों की कुल संख्या 4,31,97,522 हो गयी है जबकि आठ मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,723 हो गयी है।
3 / 6
मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 32,498 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत है। एक मार्च को कोविड-19 के 7,554 नए मामले दर्ज किए गए थे। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,641 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी।
4 / 6
आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 2.13 फीसदी दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.31 प्रतिशत रही। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,26,40,310 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की 194.59 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।
5 / 6
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
6 / 6
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील