लाइव न्यूज़ :

Munger firing: डीएम और एसपी पर गाज, गोलीकांड पर बवाल, थाना फूंका, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 29, 2020 15:47 IST

Open in App
1 / 8
बिहार में मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हंगामा मामला अब तक शांत नहीं हो सका है। मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने हाल में दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव और गोलीबारी की घटना के मद्देनजर मुंगेर के एसपी और डीएम को हटाने का आदेश दिया।
2 / 8
पूरे मामले की जांच मगध के डिविजन कमिश्नर को दे दी गई है, जो सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। नए डीएम और एसपी की तैनाती आज कर दी जाएगी। मुफस्सिल पुलिस स्टेशन मुंगेर के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह और बासुदेवपुर ओपी के प्रभारी सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
3 / 8
बिहार के मुंगेर में भड़की हिंसा गुरुवार को फिर जोर पकड़ रही है। गुस्साई भीड़ ने बासुदेवपुर पुलिस चौकी में आग लगा दी है। एसपी ऑफिस पर भी हमला हुआ है। मुफस्सिल थाने में 6 गाड़ियां फूंकी गई हैं।
4 / 8
दरअसल, मुंगेर में सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा हुई थी। बुधवार को इसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पुलिस लोगों को बेरहमी से पीटती नजर आ रही थी। इस घटना को लेकर लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।
5 / 8
एसपी लिपि सिंह की तुलना लोग जनरल डायर से कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लिपि सिंह बेहद क्रूर किस्म की पुलिस अधिकारी हैं। लोगों का आरोप है कि लिपि सिंह ने जलियांवाला बाग कांड की तरह निहत्थे लोगों पर गोलियां और लाठी चलाने के आदेश दे दिए।
6 / 8
मुंगेर जिले की पुलिस अधीक्षक लिपी सिंह नीतीश के विश्वासपात्र माने जाने पूर्व आईएएस अधिकारी एवं जेडीयू के राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह की नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी की बेटी हैं।
7 / 8
दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान युवकों पर लाठीचार्ज और गोली कांड में युवक की मौत के विरोध में आज भी शहर भर के बाजार बंद रहे, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य सुबह से ही बाजार में दुकानों को बंद रखने की अपील की है।
8 / 8
घटना के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया गया, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी फूंक दी है। बताया जा रहा है कि पूर्वसराय ओपी पुलिस स्टेशन में जमकर तोड़फोड़ की गई है। गु्स्साए लोगों ने पुलिस के 2 वाहनों को फूंक दिया है। वहीं लोगों के उग्र विरोध के बीच पुलिस भी मौके से नदारद हो गई।
टॅग्स :मुंगेरबिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाचुनाव आयोगनीतीश कुमारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए