राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के लिए सज गई अयोध्या, तस्वीरों में देखिए कैसी है तैयारी

By विनीत कुमार | Published: August 5, 2020 10:36 AM2020-08-05T10:36:37+5:302020-08-05T10:36:37+5:30

Next

अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सहित चार अन्य लोग इसी मंच पर बैठकर भूमि पूजन करेंगे।

राम मंदिर के लिए भूमिपूजन से पहले रामलला की मनमोहक तस्वीर भी सामने आई है। रामलला को नए वस्त्र, फूल और गहनों से सजाया गया है। रामलला भगवान राम का बालरूप हैं।

अयोध्या में भूमिपूजन जहां होना है, वहां तमाम तैयारी पूरी हैं। कई मेहमान भी पहुंच गए हैं। पूरी अयोध्या को भी सजाया गया है।

अमेरिका में भी राम मंदिर निर्माण की शुरुआत को लेकर जश्न का माहौल दिखा। अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोग वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल हिल के बाहर पहुंचे और अपनी खुशी जताई।

पीएम मोदी अयोध्या दिन में 11.30 बजे पहुंचेंगे और सबसे पहले हनुमागढ़ी मंदिर पहुंचेंगे। पीएम मोदी सबसे पहले यहां करीब दस मिनट पूजा करने के बाद भूमिपूजन स्थल की ओर रवाना होंगे।

भूमिपूजन को देखते हए अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गए हैं। सड़कों पर पुलिस का जमावड़ा है और तमाम गाड़ियों की चेकिंग भी हो रही है।

कोरोना संकट को देखते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर को भी आज सुबह सैनेटाइज किया गया। बाबा रामदेव भी आज सुबह हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।

अयोध्या का श्रृंगार नई नवेली दुल्हन की तरह किया गया है। सरयू के किनारे भी सजावट की गई है। साथ ही कई साधु-संत भी इस मौके पर अयोध्या पहुंचे हैं।